{"_id":"691e107fb5bc4037df087896","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-murder-charge-filed-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-140954-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
12 मृतका कविता, फाइल फोटो। संवाद
आजमगढ़। मऊ के भीटी ननिहाल से अपने ससुराल पहुंची जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टेकनगाड़ा निवासी कविता पत्नी यशवंत (28) की मंगलवार की देर रात्रि संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी पहुंचे और पति सहित ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाया। मऊ जिले के थाना मुहम्मदाबाद गोहना के मोहल्ला जमीन बरामदपुर की कविता की शादी सात वर्ष पूर्व जीयनपुर के टेकनगाड़ा निवासी यशवंत से हुई थी। वर्तमान में कविता की छह वर्ष की बेटी अनुष्का, तीन वर्ष का बेटा अंश और एक छह माह का बेटा है।
दो दिन पहले पति-पत्नी बच्चों सहित मऊ के भीटी में अपने रिश्तेदार के यहां गए थे। मंगलवार की शाम वे दोनों घर लौटे थे। देर रात्रि में कविता की तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे लेकर मुबारकपुर स्थित एक अस्पताल में दिखाए। यहां दवा होने के बावजूद उसकी शरीर में कोई हलचल नहीं होने पर वे आजमगढ़ शहर के दूसरे निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना बुधवार की अलसुबह मिलते ही मायके पक्ष के लोग टेकनगाड़ा पहुंचे और हत्या का आरोप लगाया। यहां पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मृतका के भाई हरिराम पुलिस को तहरीर देकर पूरे मामले को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग की। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि विवाहिता की मौत पर मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का वास्तविक पता चल पाएगा।
पति ने रात में सास को किया था फोन
मायके पक्ष की मानें तो मंगलवार की रात में करीब 12 बजे पति ने फोन कर अपनी सास को बताया कि उसका छोटा बेटा लगातार रो रहा है और कविता उसे दूध नहीं पिला रही है। मायके पक्ष की मानें तो उसी समय कविता की मृत्यु हो चुकी थी। उधर उसका छोटा बेटा लगातार रो रहा था। बुधवार को मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोग बच्चों को संभालने में जुटे थे।