{"_id":"6a57e39a5af18f86ef0cab6d","slug":"woman-dies-after-surgery-azamgarh-mau-highway-closed-for-45-minutes-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-153616-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, 45 मिनट तक बंद रहा आजमगढ़-मऊ हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, 45 मिनट तक बंद रहा आजमगढ़-मऊ हाईवे
विज्ञापन
मुबारकपुर क्षेत्र के हरैया चट्टी पर नर्सिंग होम के सामने जमा लोगों की भीड़। संवाद
अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के हरैया चट्टी स्थित आर्य नंदिनी नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद श्याम दुलारी (52) की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही करने और बिना अनुमति ऑपरेशन करने का आरोप लगाया है। आक्रोशित परिजनों ने आजमगढ़-मऊ हाईवे को जाम कर दिया। लगभग 45 मिनट तक हाईवे की एक लेन से यातायात बंद रहा। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची सीओ सदर आस्था जायसवाल, थाना प्रभारी शशिचंद्र चौधरी ने परिजनों को समझाकर जाम समाप्त कराया। एसीएमओ डॉ. आलेंद्र कुमार ने बताया कि आर्य नंदिनी नर्सिंग होम को सील कर दिया है। डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है। अस्पताल के प्रबंधक, डॉक्टर और कर्मचारी भाग गए।
मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र के भीरा गांव निवासी जयहिंद चौहान ने मुबारकपुर थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि 14 जुलाई की शाम को उनकी मां श्याम दुलारी के पेट में दर्द होने लगा। उपचार के लिए उनको हरैया चट्टी स्थित आर्य नंदिनी नर्सिंग होम ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि हर्निया के कारण दर्द हो रहा है। 16 जुलाई को ऑपरेशन करने की बात बताई गई। परिजनों का आरोप है कि बिना अनुमति डॉक्टरों ने बुधवार की दोपहर में महिला का ऑपरेशन किया। दो घंटे तक परिजनों को कोई जानकारी नहीं दी गई।
बाद में हालत गंभीर होने पर डॉक्टर उन्हें अपनी कार से शहर के एक दूसरे निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने श्याम दुलारी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव परिजनों को नहीं सौंपा गया। जिससे आक्रोशित होकर उन्होंने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।