फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   woman dies after being hit by trailer in azamgarh she was going on bike with nephew

आजमगढ़ः ट्रेलर की चपेट में आकर महिला की मौत, भतीजे के साथ बाइक से जा रही थी रिश्तेदारी

Mon, 14 Jun 2021 02:14 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 14 Jun 2021 02:14 PM IST
सार

50 वर्षीया कमला देवी अपने भतीजे 25 वर्षीय अरविंद के साथ रिश्तेदारी में आजमगढ़ के नरौली जा रही थी। फरहाबाद मोड़ के पास बाइक अचानक से ट्रेलर की चपेट में आ गया।  घटना में बाइक पर पीछे बैठी कमला गिर कर ट्रेलर के पहिये के नीचे आ गई। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
woman dies after being hit by trailer in azamgarh she was going on bike with nephew
आजमगढ़ः ट्रेलर की चपेट में आकर महिला की मौत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आजमगढ़ जिले के निज़ामाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

हादसा फरहाबाद मोड़ के पास हुआ। नेवादा गांव निवासिनी 50 वर्षीया कमला देवी पत्नी नंदू राम सोमवार को अपने भतीजे 25 वर्षीय अरविंद के साथ रिश्तेदारी में आजमगढ़ के नरौली जा रही थी।
विज्ञापन


फरहाबाद मोड़ के पास बाइक अचानक से ट्रेलर की चपेट में आ गया।  घटना में बाइक पर पीछे बैठी कमला गिर कर ट्रेलर के पहिये के नीचे आ गई। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं भतीजा अरविंद दूसरी तरफ गिरने से बाल बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, हादसे की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed