फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Woman dies after being hit by pickup, two others injured

पिकअप की चपेट में आकर महिला की मौत, दो अन्य घायल

Fri, 16 Sep 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by pickup, two others injured
अतरौलिया। थाना क्षेत्र के शांति चौक पर बृहस्पतिवार को फैजाबाद की तरफ से आ रही अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार को धक्का मारने के बाद दो महिलाओं को कुचल दिया। इस हादसे में एक महिला की जहां मौत हो गई तो वहीं दूसरी महिला व बाइक सवार युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा वहीं मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अहरौला थाना क्षेत्र के बिड़हर मय चक खजुरा गांव निवासिनी रंजना (60) पत्नी तीजू व अतवारी (55) पत्नी मेढ़ई निवासिनी सकरकोला थाना अहरौला सगी बहनें हैं। दोनों अतरौलिया थाना के मनवरपुर गांव स्थित रिश्तेदारी में गए थी। मनवरपुर गांव में रंजना की बेटी का ब्याह हुआ है। बृहस्पतिवार को दिन में लगभग 12 बजे दोनों बहनें वापस घर जाने के लिए निकली। अभी वे शांति चौक पर पहुंची थी कि फैजाबाद की तरफ से आ रही पिकअप ने एक बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद दोनों बहनों को कुचल दिया। जिससे अतवारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बड़ी बहन रंजना व बाइक सवार रमेश मोदनवाल घायल हो गए। इसके बाद पिकअप चालक ने एक ठेले में टक्कर मारा और फिर सड़क किनारे स्थित एक घर में घुस गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अतवारी चार पुत्र व दो पुत्रियों की मां थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

चालक की लापरवाही से लोगों में आक्रोश
अतरौलिया। बाइक सवार व दो महिलाओं को अपनी चपेट में लेने के बाद पिकअप एक घर में घुस गई थी। संयोग अच्छा था कि उस समय घर के बाहर कोई मौजूद नहीं था। अन्यथा कई और लोगों की जान जा सकती थी। घटना के बाद पिकअप चालक व सवार अन्य लोग मौके से भाग निकले। चालक की लापरवाही के चलते हुई हादसे से लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed