फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Woman dies after being crushed by roadways bus, siblings injured

रोडवेज बस से कुचलकर महिला की मौत, भाई-बहन घायल

Sun, 08 Sep 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after being crushed by roadways bus, siblings injured
कप्तानगंज। कंधरापुर थाना क्षेत्र के मंदुरी तिराहे पर रविवार की दोपहर रोडवेज की जनरथ बस से कुचलकर बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि भाई-बहन घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों बाजार दवा लेने जा रहे थे। बाइक चलाते समय युवक हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

मृतक झुमरा देवी (55) पत्नी कुन्नर राम कंधरापुर थाना क्षेत्र के वर्जी गांव की रहने वाली थी। घायल राजाराम (20) पुत्र लालधर और उसकी बहन सुनीता (18) झुमारा देवी के पड़ोसी हैं। रविवार को यह तीनों लोग दवा लेने के लिए बाजार जा रहे थे। तीनों एक ही बाइक पर बैठे थे। बाइक चलाते समय राजाराम ने हेलमेट नहीं पहना था। जैसे ही राजाराम की बाइक मंदुरी तिराहे पर पहुंची कि पीछे से आ रही रोडवेज की अनियंत्रित जनरथ बस ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। इस दौरान तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। लोग जब तक घायलों को अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि झुमरा देवी की मौत हो गई। राजाराम और उसकी बहन सुनीता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झुमरा देवी तीन बेटे और तीन बेटियों की मां थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और झुमरा देवी की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed