{"_id":"5839d5c24f1c1b663a13c7ea","slug":"woman-died-in-the-accident-burnt-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में महिला की मौत, फूंक दी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में महिला की मौत, फूंक दी बस
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 27 Nov 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
हादसे में महिला की मौत, फूंक दी बस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतरौलिया स्थानीय बाजार स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के पास शनिवार को अपराह्न तीन बजे अनियंत्रित मिनी बस ने महिला को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने पति के साथ बाइक से दवा लेने जा रही थी। हादसे में पति को मामूली चोटें आईं हैं। दुर्घटना के बाद लोगों का गुस्सा देखते हुए चालक भाग निकला। मौके पर जुटे क्रुद्ध लोगों ने निजी बस में आग लगा दी। दमकलकर्मियों के पहुंचने के पहले बस जलकर राख हो चुकी थी। पुलिस ने महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अतरौलिया थाना क्षेत्र के भोराजपुर खुर्द गांव निवासी शारदा देवी (40) पत्नी महादेव बीते कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। शनिवार को दिन में करीब तीन बजे वह अपने पति महादेव के साथ बाइक से अतरौलिया बाजार स्थित डाक्टर को दिखाकर दवा लेने जा रही थी। जैसे ही महादेव की बाइक स्टेट बैंक अतरौलिया के समीप पहुंची कि पीछे से आ रही अनियंत्रित मिनी बस ने टक्कर मार दी। शारदा बाइक से गिर गई और इसी दौरान बस ने उसे कुचल दिया। जबकि पति बाइक समेत दूसरी तरफ गिरा, जिससे उसे मामूली चोटें आई हैं।
हादसे के बाद निजी बस चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। घटना भीड़ वाले क्षेत्र में होने की वजह से लोगों ने निजी बस का पीछा किया। लोगों का गुस्सा देखकर चालक घबरा गया और कुछ दूर पर बस खड़ी कर भाग गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने निजी बस में आग लगा दी। जिस वक्त यह घटना हुई, वहां अतरौलिया थाने के कई सिपाही मौजूद थे लेकिन गांव वालों का गुस्सा देखकर उन्हें रोकने की हिम्मत उनमें नहीं हुई। बस धू-धूकर जल रही थी।
विज्ञापन
घटना के समय निजी बस में यात्री नहीं थे। यह बस अतरौलिया बाजार से बैंक की तरफ जा रही थी। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। 40 मिनट बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक बस जलकर राख हो चुकी थी। शारदा देवी चार बेटी और दो बेटों की मां थी। उसकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है। शेष बच्चे अभी पढ़ाई कर रहे हैं। सीओ बूढनपुर उमेशनाथ मिश्रा ने बताया कि शारदा की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बस पुलिस के कब्जे में है। घटना के संबंध में अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है ना ही तहरीर ही मिली है।