फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Woman crushed to death by vehicle difficult to identify गल Azamgarh

आजमगढ़: महिला की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत, रात भर रौंदती रही गाड़ियां, पहचानना हुआ मुश्किल

Wed, 15 Sep 2021 02:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 15 Sep 2021 02:39 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में एक महिला को अज्ञात वाहनों ने कुचल दिया। महिला की अभी तक शिनाख्तन नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
Woman crushed to death by vehicle difficult to identify गल Azamgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर स्थित स्कूल के पास एक महिला की मंगलवार की रात अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गई। इतना ही नहीं सड़क पर लाश पड़ी रही और रास्ते से गुजरने वाले वाहन उसे रौंदते रहे। किसी ने भी पुलिस को सूचना नहीं दी। सुबह जानकारी होने पर फूलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतविक्षत हो चुके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


बुधवार की सुबह राहगीरों ने फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर स्थित स्कूल के सामने आजमगढ़-लखनऊ मुख्य मार्ग पर एक महिला का क्षतविक्षत शव देखा। शव का कमर के ऊपर का हिस्सा पूरी तरह से क्षतविक्षत हो चुका है। मानवता को दरकिनार कर वाहन चालक रात भर शव को रौंदते रहे।
विज्ञापन


मृतका की अब पहचान करन भी मुश्किल हो गया है। सुबह जानकारी होने पर फूलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उसके शरीर के निचले हिस्से व पहनी हई लाल रंग की साड़ी आदि के माध्यम से शिनाख्त की कवायद शुरू की। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस ने शव को पोसमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed