फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Woman arrested for robbing passengers by making them unconscious

यात्रियों को बेहोश कर सामान लूटने वाली महिला गिरफ्तार

Sun, 28 Aug 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Woman arrested for robbing passengers by making them unconscious
आजमगढ़। रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर उनका समान लेकर फरार होने वाली एक महिला को कोतवाली पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके पास से चोरी की मोबाइल भी बरामद करने का दावा किया है। उप निरीक्षक सुनील कुमार दुबे व स्वाट टीम के उप निरीक्षक श्रीप्रकाश शुक्ला मय टीम शनिवार को रोडवेज के पास खड़े थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर उनका सामान लेकर फरार होने वाली एक महिला खड़ी है। जिसे रोडवेज वर्कशाप के पीछे गेट के पास समय से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम छैला पत्नी जोगिंदर निषाद निवासी ग्राम गयासपुर थाना कंधरापुर बताया। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed