{"_id":"6600325f08f5b2037c073353","slug":"woman-and-newborn-baby-throw-them-house-for-car-and-10-lakh-rupees-in-azamgarh-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: कार व 10 लाख रुपयों की डिमांड नहीं पूरी हुई, ससुराल वालों ने नवजात के साथ घर से निकाला, FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: कार व 10 लाख रुपयों की डिमांड नहीं पूरी हुई, ससुराल वालों ने नवजात के साथ घर से निकाला, FIR
Sun, 24 Mar 2024 07:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 24 Mar 2024 07:33 PM IST
सार
Azamgarh News: मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसे 12 फरवरी 2024 को मारपीट कर नवजात बच्चे के साथ घर से निकाल दिया। मायके वालों ने शादी में काफी दान-दहेज दिया था। शादी के बाद पति विजय कुमार समेत घर के अन्य सदस्य प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन
FIR
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली के ब्रह्मस्थान मुहल्ले में ब्याही बलिया जिला निवासिनी एक महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना व मारपीट कर नवजात बच्चे संग घर से निकाल देने का मुकदमा पंजीकृत कराया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
तहरीर में पीड़िता रागिनी राय ने बताया कि उसका मायका बलिया जिले के करमौता में है। 23 अप्रैल, 2017 को उसकी शादी आजमगढ़ शहर कोतवाली के ब्रह्मस्थान मोहल्ला निवासी विजय कुमार राय के साथ हुई थी। मायके वालों ने शादी में काफी दान-दहेज दिया था। शादी के बाद पति विजय कुमार समेत घर के अन्य सदस्य प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन
कार व 10 लाख रुपये की बच्चे के नाम एफडी के साथ ही सोने की चेन की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसे 12 फरवरी 2024 को मारपीट कर नवजात बच्चे के साथ घर से निकाल दिया। तब से वह अपने मायके में रह रही है। पीड़िता की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर जांच जुट गई है।
विज्ञापन