फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Woman and man died in road accidents

सड़क हादसे में महिला और पुरुष की मौत

Tue, 10 Dec 2019 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Woman and man died in road accidents
सगड़ी/अहरौला। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चुनुगपार मोड़ और निजामाबाद कस्बे के पास मंगलवार को हुए दो अलग-अलग हादसे में जहां महिला और पुरुष की मौत हो गई। वहीं एक महिला और युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा। हालत गंभीर बनी हुई है। मृत अधेड़ रामदरश (50) तहबरपुर थाने के ईश्वरपुर खास गांव का निवासी था। वह मंगलवार की सुबह साइकल से निजामाबाद कस्बा जा रहा था। जैसे ही वह तमसा नदी पुल के पास पहुंचा कि अनियंत्रित बाइक की टक्कर से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में मौत हो गई। रामदरश तीन बेटा और तीन बेटियों का पिता था। इसीक्रम में रौनापार थाने के डिघिया महुला गांव निवासी मंजू (36) पत्नी राममनोज शर्मा और गीता (40) पत्नी रामअवध शर्मा मंगलवार की दोपहर पैदल कहीं जा रही थी। जीयनपुर कोतवाली के चुनुगपार मोड़ पर अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से दोनों घायल हो गई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मंजू की मौत हो गई। जबकि गीता का इलाज चल रहा। हालत गंभीर बनी हुई है। मंजू तीन बेटी और एक बेटे की मां थी। इसीक्रम में जहानागंज थाने के जिगरसंडी गांव निवासी जामवंत चौहान (24) पुत्र प्रभुनाथ मंगलवार की दोपहर बाइक से जा रहा था। वह रानी की सराय के ऊंची गोदाम के पास हादसे का शिकार हो गया। उसकी जिला अस्पताल में हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed