फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Wolf seen in Kuriawan village, panic among villagers

Azamgarh News: कुरियावां गांव में दिखा भेड़िया, ग्रामीणों में दहशत

Mon, 16 Sep 2024 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Wolf seen in Kuriawan village, panic among villagers
सरायमीर। क्षेत्र के कुरियावां गांव में भेड़िया दिखने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीण अपने बच्चों को सिवान में नहीं जाने दे रहे हैं। सूचना के बाद लेखपाल गांव में पहुंचे लेकिन वन विभाग से कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

गांव निवासी राजेश, रमेश कन्नौजिया गांव से 500 मीटर दूर सीवान में खेत में घर बना कर रहते हैं। शुक्रवार को शाम करीब चार बजे सुजीत कुमार व दो महिलाओं ने धान के खेत के समीप भेड़िया को देखा। सभी भाग कर घर गए और गांव वालों को बताया। भेड़िया की सूचना पर लोग लाठी डंडा लेकर उस स्थान पर पहुंचे। धान व गन्ना के खेत में जाकर ढूंढा, लेकिन नहीं मिला। गांव के लोगों ने सभी को अलर्ट कर दिया कि कोई बच्चा सिवान में नहीं जाएगा। जब भी किसी को जाना हो तो दो तीन लोग लाठी डंडा के साथ ही जाएं। अमित की सूचना पर गांव के लेखपाल प्रवीण यादव पहुंचे और जानकारी लिया लेकिन वन विभाग का कोई भी कर्मचारी अभी तक गांव में नहीं पहुंचा है। ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन

00
मुझे सूचना मिली थी कि कुरियावां गांव में भेड़िया देखा गया है। मैने वन विभाग को सूचना देने के साथ ही लेखपाल को गांव में भेजा था लेकिन दोबारा भेड़िया नहीं दिखा। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। - रामानुज शुक्ला, एसडीएम मार्टीनगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed