फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   wo people dead in a road accident

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Mon, 13 Dec 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
wo people dead in a road accident
मेजवां/फूलपुर। अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक से जा रहे दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उनकी बाइक को धक्का किस वाहन से लगा इसका पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मौना दुर्वासा गांव निवासी श्यामलाल (50) रविवार को अपने साढू की बहू निशा (35) को बाइक पर बैठा कर उसके घर कुशलगांव पहुंचाने जा रहा था। अभी वह ससना मोड़ पर ही पहुंचा था कि अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में श्यामलाल व साढू की बहू गंभीररुप से घायल हो गई। दोनों को तत्काल इलाज के लिए ट्रामा सेंटर फूलपुर ले जाकर भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान रात 12 बजे श्यामलाल ने दम तोड़ दिया। निशा का अभी ट्रामा सेंटर पर ही इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

इटकोहिया गांव निवासी पवन कुमार (19) पुत्र सदाबृज रविवार को फूलपुर बाजार से घर जा रहा था। शाहगंज-आजमगढ़ मार्ग पर सुदनीपुर आरा मशीन के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। पवन बाइक लेकर सड़क पर गिर गया और वाहन चालक उसे रौंदता हुआ निकल गया। पवन की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed