फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Window Trailing Inspection of Shahganj-Phephna Rail Section

शाहगंज-फेफना रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

Sat, 10 Sep 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Window Trailing Inspection of Shahganj-Phephna Rail Section
आजमगढ़/सरायमीर। मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी रामाश्रय पांडेय ने शुक्रवार को अपर मंडल रेल प्रबंधक राहुल श्रीवास्तव संग शाहगंज-मऊ-इंदारा-फेफना रेल खंड का निरीक्षण किया। रेल खंड की संरक्षा, परिचालन क्षमता में सुधार, दोहरीकरण सह विद्युतीकरण एवं अन्य निर्माण परियोजनाओं की प्रगति जानी। रानी की सराय स्टेशन पर लोगों ने एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने रेल खंड पर स्थित दीदारगंज, सरायमीर, खुरासन रोड, फरिहा, आजमगढ़, सठियांव, समेत अन्य स्टेशनों का निरीक्षण किया। विकास कार्यों सहित यात्री सुविधाओं की जानकारी ली। संबंधित को सुधार के लिए दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीआरएम ने उक्त रेल खंड पर दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण के कार्यों तथा विभिन्न स्टेशनों पर निर्माणाधीन यार्ड विस्तार, विस्तृत प्लेटफार्म, पैदल उपरिगामी पुल, स्टेशन भवन, गुड्स शेड, यात्री बेंच-छाजन एवं प्रतीक्षालय आदि का निरीक्षण किया। मंडल रेल प्रबंधक ने रेल अधिकारियों को जारी कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिससे कि शाहगंज-आजमगढ़-इंदारा-फेफना रेल खंड पर ट्रेनों की क्षमता बढ़ाकर समय पालन में अपेक्षित सुधार लाया जा सके ।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआरएम से मिलकर रखी अपनी समस्याएं : रानी की सराय। रानी की सराय क्षेत्र के लोगों ने शुक्रवार को सराय स्टेशन पर डीआरएम से मुलाकात की। स्टेशन को सिटी स्टेशन बनाने समेत आठ सूत्री ज्ञापन सौंपा। स्टेशन पर सभी एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग की। साथ ही फुट ओवर ब्रिज, प्लेटफार्म ऊंचा करने, टिकट आरक्षित कोटा निर्धारित करने, स्टेशन का सुंदरीकरण कराए जाने,स्टेशन फाटक से चकसेठवल गांव में आनेजाने के लिए रास्ता व रानी की सराय से पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग की है। अजय कुमार सैनी, शारदा जयसवाल, दशरथ यादव, राधेश्याम यादव, महेंद्र, सुभाष चंद जायसवाल सहित आदि उपस्थित थे।

ट्रेनों को ठहराने की उठाई मांग: अंबारी। दीदारगंज रोड रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के लिए पहुंचे मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पांडेय को क्षेत्रीय लोगों ने स्टेशन पर लंगी दूरी की ट्रेनों के ठहराव की मांग की। स्टेशन पर डीआरएम ने भवन का निरीक्षण किया। ध्वस्तीकरण के बारे में जानकारी ली। पुराने भवन पर टिकट खिड़की लिखा हुआ बोर्ड लगाने का आदेश दिया। राजेश यादव के नेतृत्व में लोगों ने ओवरब्रिज सहित कई मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर मो. शाहिद, सुरेंद्र यादव, दीपक यादव, दिनेश यादव, अजय यादव, ज्ञान सिंह यादव आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed