{"_id":"6efc34d72fedf5b6454174424dd66409","slug":"will-the-compensation-movement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजा मिलने तक करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजा मिलने तक करेंगे आंदोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 11 Jan 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवक्ता राजनरायन सिंह के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने सोमवार को आठवें दिन भी धरना जारी रखा।
संयुक्त अधिवक्ता संघर्ष समिति के बैनर तले मंडलायुक्त कार्यालय के सामने सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सदस्यों ने मांगों को पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार से राजनरायन सिंह के परिवार को कम से कम 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग की।
इसी क्रम में दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सदस्यों ने भी सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। धरने की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने और संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम सिंह ने की। इस दौरान संघ के मंत्री दिग्विजय सिंह ने बताया कि संघर्ष समिति के निर्णय के अनुसार अगली कार्यवाही की जाएगी।
मंडलायुक्त कार्यालय के सामने धरने पर बैठे लोगों में मुख्य रुप से सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजदेव सिंह, मंत्री अनिल सिंह, जय प्रकाश पांडेय, वेद प्रकाश राय, अजय कुमार सिंह, याकूब शेख, यासिर कासिम, आद्या प्रसाद सिंह, राजाराम यादव, वशिष्ठ राय, शेषमणि तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर के धरने में अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार मिश्र, सुरेश श्रीवास्तव, रामशब्द यादव, दीपक कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार सिंह, सियाराम कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। उधर दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ ने संयुक्त अधिवक्ता संघर्ष समिति के पारित प्रस्ताव के समर्थन में सोमवार को संघ के सभागार में प्रभाकर सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में बैठक कर न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। संचालन संघ के मंत्री अनिल कुमार सिंह ने किया।