फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Will solve the problems of weavers

बुनकरों की समस्याओं का होगा समाधान

Sun, 17 Jan 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 17 Jan 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Will solve the problems of weavers
सपा के राष्ट्रीय महासचिव अरशद खान ने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव शुरू से गरीबों, मजलूमों की लड़ाई लड़ते आए हैं। जब बुनकरों की बात आती है तो वह उनके मान सम्मान के लिए हर संघर्ष को तैयार रहते हैं। बुनकरों की समस्याओं का समाधान सरकार करेगी। विकास के बल पर सपा प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
विज्ञापन


वह रविवार को मुबारकपुर के बड़ी अर्जेंटी स्थित अशरफिया इंटर कालेज में आयोजित  बुनकर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कहा कि बुनकरों ने उनसे घरेलू पावरलूम को घरेलू उद्योग, संबंधित मशीनों की खरीद पर बुनकरों को 70 प्रतिशत सब्सिडी और भूमिहीन बुनकरों को जमीन का आवंटन या बुनकर कालोनी बनाने की मांग की है।
विज्ञापन


पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि सपा सरकार बुनकरों की सरकार है। एसीएसटी आयोग के अध्यक्ष रामदुलार राजभर ने कहा कि सपा सरकार बनने के बाद से यहां की समस्या को देखते हुए बुनकरों के लिए विपणन केंद्र, बस डिपो, 132 केवीए का विद्युत उपकेंद्र की सौगात दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, राज्यमंत्री मुहम्मद याकूब जकी, मुहम्मद अब्बास, आबिद रज़ा खान, रामदर्शन यादव, मुहम्मद जैस, पूर्व पालिका अध्यक्ष मऊ तैय्यब पालिकी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed