फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Wife hanged herself after dispute with husband

पति से हुआ विवाद तो पत्नी ने फांसी लगा दी जान

Tue, 01 Dec 2020 05:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
Wife hanged herself after dispute with husband
अतरौलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी विवाहिता ने पति से विवाद के बाद साड़ी का फंदा बनाकर पेड़ से लटक कर फांसी लगा ली और उसकी मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों ने शव पेड़ से लटकता हुआ देखा और सूचना परिजनों तथा पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सिकंदरपुर गांव निवासी बबलू निषाद रोजी-रोटी के लिए दिल्ली रहता था। घर पर पत्नी सीता (38) तीन बच्चों व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहती थी। इन दिनों बबलू भी घर आया हुआ है। सोमवार को पति-पत्नी में कुछ विवाद हुआ। इसके बाद सीता घर से कहीं चली गई। इसके बाद परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। रात लगभग नौ बजे वह घर आई और बिना किसी से कुछ कहे अपने कमरे में चली गई। रात में वह फिर किसी वक्त निकली और मुख्य मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पीछे स्थित शीशम के पेड़ से साड़ी के सहारे फांसी लगा ली। सुबह ग्रामीण उधर गए तो शव पेड़ पर लटका देखा। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन व अतरौलिया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतका दो पुत्र व एक पुत्री की मां थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं घटना की सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता ने थाने पर तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि पति से विवाद होने की जानकारी पर वे आये थे लेकिन बेटी घर पर नहीं थी। वहीं एसओ अतरौलिया का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed