फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Wife dies in a dispute with husband

Azamgarh News: पति से विवाद में पत्नी की मौत

Thu, 07 Aug 2025 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Wife dies in a dispute with husband
मेंहनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के राजधरपुर देवरिया गांव में बृहस्पतिवार की सुबह पति से विवाद के बाद 48 वर्षीय पत्नी आशा संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक राजधरपुर देवरिया गांव निवासी विक्रम गोंड की अपनी पत्नी आशा से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। बहस के कुछ देर बाद आशा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेज दिया। इधर, तरवां थाना क्षेत्र के टंडवा गांव निवासी आशा के भाई सुदर्शन गोंड ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर बहन की हत्या की आशंका जताई और पति विक्रम गोंड पर गंभीर आरोप लगाए। मृतका चार बेटियों और एक बेटे की मां थी। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed