फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Whose head the crown, will know today

किसके सिर ताज, पता चलेगा आज

Sun, 07 Feb 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 07 Feb 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Whose head the crown, will know today
ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए जिले के 18 ब्लॉकों पर रविवार यानी आज मतदान होगा। शनिवार को पर्चा वापसी के बाद 18 ब्लॉकों 41 उम्मीदवारों का फैसला होगा। इनमें से 14 विकास खंडों में सीधी टक्कर होगी। मेंहनगर में पत्नी के नामांकन वापस लेने के बाद डा. कैलाश का निर्विरोध निर्वाचन तय है। 
विज्ञापन



तीन ब्लॉकों में पहले दिन ही केवल एक पर्चा दाखिला से फैसला हो चुका है। उधर शनिवार की रात चुनाव वाले ब्लॉकों में प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाता सदस्यों को साधते रहे। अंत तक खींचतान चलती रही। प्रशासनिक अमला चुनाव को सकुशल कराने के िलए भागमभाग करता रहा। गत कई दिनों से कई घटनाओं को देखते हुए आज मतदान शांतिपूर्वक बीत जाए, प्रशासन के लिए चुनौती रहेगी।
विज्ञापन



18 ब्लॉकों पर 1855 बीडीसी सदस्य चुनाव के लिए मताधिकार करेंगे। प्रमुख पद की दावेदारी के लिए जिले के 22 ब्लाकों में 53 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। तीन ब्लॉकों, अतरौलिया, बिलरियागंज और पल्हनी में सिर्फ एक-एक प्रत्याशी होने के चलते यहां नामांकन के दिन ही निर्विरोध तय हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं मेंहनगर ब्लाक प्रमुख पद पर डा. कैलाश और उनकी पत्नी कुमकुम यादव ने नामांकन किया था। शनिवार को नाम वापसी प्रक्रिया के दौरान कुमकुम ने पर्चा वापस ले लिया। इस प्रकार कैलाश का भी निर्विरोध चुना जाना तय हो गया। रविवार को 18 ब्लॉकों में वोट पड़ेगा।



प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 1855 बीडीसी सदस्य करेंगे। इसमें रानी की सराय ब्लॉक के 91, तहबरपुर के 88, मिर्जापुर के 108, लालगंज के 101, ठेकमा के 100, तरवां, जहानांगज 93, सठियांव में 129, अजमतगढ़ में 108, महराजगंज में 94, हरैया में 100, फूलपुर में 103, पवई में 106, मार्टीनगंज में 97, कोयलसा में 91, अहरौला में 101, पल्हना में 56 बीडीसी सदस्य मताधिकार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed