फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Who is the real wife Two real sisters are claiming same husband in azamgarh surprised reason

असली पत्नी कौन: दो सगी बहनें एक ही युवक को बता रहीं खुद का पति, वजह जानकर हैरत में पड़ जाएंगे

Wed, 26 Apr 2023 04:03 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 26 Apr 2023 04:03 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के एक गांव में युवक की मौत के बाद दो सगी बहनें खुद को वारिस साबित करने के लिए पत्नी होने का दावा कर रही हैं। तीन दिनों से मामले को लेकर पंचायत हो रही है लेकिन फैसला नहीं हो सका है। 

विज्ञापन
Who is the real wife Two real sisters are claiming same husband in azamgarh  surprised reason
पति-पत्नी की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्मों में तो ऐसा अक्सर देखा होगा जब एक ही युवक से शादी करने के लिए दो बहनें किसी भी हद से गुजर जाती हैं, कुछ किस्से ऐसे भी हैं जब एक युवक को पाने को एक बहन ने दूसरी के खून से अपने हाथ रंग दिए। मामला तब और पेचीदा हो जाता है जब युवक की मौत के बाद उसकी दो-दो पत्नी सामने आ जाती है। तब बहुत मुश्किल हो जाता है ये तय करना कि असली पत्नी कौन है।

विज्ञापन


रुपहले पर्दे पर इस तरह की कहानी का वाकया असल जिंदगी में भी सामने आया है। यूपी के आजमगढ़ जिले के एक गांव में एक युवक की मौत के बाद दो सगी बहनें खुद को वारिस साबित करने के लिए पत्नी होने का दावा कर रही हैं। तीन दिनों से मामले को लेकर पंचायत हो रही है लेकिन फैसला नहीं हो पा रहा है। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: आकांक्षा दुबे मौत मामले की अब सुलझेगी गुत्थी, मां मधु के आवेदन पर अदालत ने दिया ये आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

हैरतअंगेज है पूरी कहानी

आजमगढ़ जिले के तहबरपुर ब्लॉक क्षेत्र के भोर्रा गांव में भोर्रा गांव निवासी रामजीत यादव की शादी कल्पना यादव नाम की महिला के साथ हुई थी। शादी के कई साल बाद भी कल्पना गर्भवती नहीं हुई तो रामजीत को अपना वंश चलाने की चिंता होने लगी।

यह भी पढ़ें: पूर्व ब्लाक प्रमुख को किया गया जिला बदर, गुंडा एक्ट के तहत छह महीने के लिए की गई कार्रवाई

जिस पर वह अपनी पत्नी कल्पना की रजामंदी से उसकी छोटी बहन पार्वती को भी अपने साथ पत्नी के रूप में रख लिया। जिससे एक पुत्र भी है। रामजीत अपनी पहली पत्नी व साथ रखे उसकी बहन को लेकर महाराष्ट्र के पुणे शहर में रहता था। लगभग डेढ़ साल पूर्व रामजीत की मौत हो गई। जिस पर मृतक रामजीत के छोटे भाई कन्हैया ने उसकी संपत्ति पहली पत्नी कल्पना के नाम करवाने का निर्णय लिया।

इस बात की जानकारी जब पार्वती को हुई तो वह अपने बच्चे के साथ भोर्रा गांव आ धमकी। पत्ति को लेकर दोनों बहनों में विवाद हो गया। पर्वती का कहना है कि रामजीत से उसका एक बच्चा है, ऐसे में संपत्ति उसे मिलनी चाहिए। वहीं कल्पना पहली पत्नी होने के नाते संपत्ति पर खुद का दावा कर रही है। दो सगी बहनों के बीच विवाद को लेकर रामजीत के भाई कन्हैया ने हाईकोर्ट में केस कर दिया।

हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन को दो माह के अंदर मामले का निस्तारण कराने का निर्देश दिया। हाईकोर्ट के निर्देश पर एडीओ पंचायत, दो सेक्रेटरी व आठ गांव के प्रधानों की एक टीम बनी। टीम तीन दिनों से मामले के निस्तारण के गांव में खुली बैठक कर रही है लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed