फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Akanksha Dubey Death mystery case will be solved varanasi court gave this order

Akanksha Dubey: आकांक्षा दुबे मौत मामले की अब सुलझेगी गुत्थी, मां मधु के आवेदन पर अदालत ने दिया ये आदेश

Thu, 27 Apr 2023 09:53 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 27 Apr 2023 09:53 AM IST
सार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु ने एसीजेएम प्रथम की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप है कि सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में उनकी बेटी आकांक्षा की हत्या की गई। अदालत ने मुकदमे के विवेचक को नियमानुसार कार्रवाई का आदेश दिया है।

विज्ञापन
Akanksha Dubey Death mystery case will be solved varanasi court gave this order
समर सिंह, आकांक्षा दुबे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में एसीजेएम प्रथम की अदालत ने मुकदमे के विवेचक को नियमानुसार कार्रवाई का आदेश दिया है। यह आदेश अदालत ने आकांक्षा की मां मधु दुबे के प्रार्थना पत्र के आधार पर दिया है। अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने बताया कि मधु दुबे ने एसीजेएम प्रथम की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था।

विज्ञापन


मधु दुबे का आरोप है कि सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में उनकी बेटी आकांक्षा की हत्या की गई। सारनाथ थाने की पुलिस ने उनकी तहरीर को बदलवा कर हत्या की जगह आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। घटना के संबंध में उनका पूरा बयान नहीं दर्ज किया गया।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: लकड़ी बैंक की स्थापना कर चर्चा में आया था संजय शेरपुरिया, गिरफ्तारी से गाजीपुर में लोग चौंके

विज्ञापन
विज्ञापन

26 मार्च को मृत मिली थी आकांक्षा

अधिवक्ता शशांक ने कहा कि न्यायालय के आदेश के बाद उन्हें पूरा विश्वास है कि आकांक्षा दुबे की मौत के मामले की जांच न्यायोचित तरीके से होगी। भदोही जिले के चौरी बाजार क्षेत्र के बरदहा गांव की रहने वाली आकांक्षा दुबे बीते 26 मार्च की सुबह सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में मृत पड़ी मिली थीं।

ये भी पढ़ें: आखिरी रात आकांक्षा दुबे ने दो बार किया समर सिंह को कॉल, लापता मोबाइल को पुलिस ने ढूंढ निकाला

Akanksha Dubey Death mystery case will be solved varanasi court gave this order
आकांक्षा दुबे की मां - फोटो : अमर उजाला

आकांक्षा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में समर सिंह और संजय सिंह जिला जेल में बंद हैं। पांच दिन के कस्टडी रिमांड में पुलिस ने समर सिंह से कई सवाल पूछे। पुलिस टीम के अनुसार, पूछताछ और कागजातों को खंगालने के बाद कई तथ्य सामने आए।

यह सामने आया है कि आकांक्षा और समर ने भोजपुरी के 25 म्यूजिक एलबम और एक फिल्म में साथ काम किया था। इसके लिए समर की ओर से आकांक्षा को नियमित भुगतान किया जाता था। पुलिस के अनुसार, ऐसा कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है कि समर पर आकांक्षा का कोई बड़ा बकाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed