फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   When the police raided, 7 bike-riding criminals fired 6 rounds and fled

Azamgarh News: पुलिस ने दी दबिश तो 7 बाइक सावार बदमाश 6 राउंड की फायरिंग कर भागे

Tue, 15 Jul 2025 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
When the police raided, 7 bike-riding criminals fired 6 rounds and fled
अतरौलिया। थाना क्षेत्र के दशांव गांव के पास हाईवे पर गांजा तस्करी की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो बाइक सवार बदमाशों ने छह राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस ने दौड़ाया तो वे बाइक छोड़कर भाग गए। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि पुलिस बाइक को लेकर अपने साथ चली गई और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। छह राउंड गोली चलने के कारण आसपास के लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सात युवक दोपहर करीब दो बजे हाईवे किनारे टहलते देखे गए थे। उधर, पुलिस को सूचना मिली कि कुछ अपराधी प्रवृति के लोग गांजा तस्करी करने वाले हैं। पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख बाइक सवार बदमाश पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए भागने लगे। तभी एक बाइक का तेल खत्म हो गया और वह बंद हो गई। बाइक सवार दोनों बदमाश किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकले। फायरिंग की आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोग डर के मारे कुछ भी बताने से कतरा रहे हैं। अतरौलिया पुलिस घटनास्थल से बाइक को कब्जे में लेकर थाने ले आई।
विज्ञापन

चश्मदीदों के मुताबिक करीब पांच से छह राउंड फायरिंग की गई। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि गांजा तस्करी की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी तो तस्कर पुलिस पर फायरिंग कर भाग गए। उनकी तलाश की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed