{"_id":"65887cbbf507439200075e34","slug":"when-the-girlfriend-did-not-run-away-from-home-the-boyfriend-along-with-his-friend-conspired-to-murder-her-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-9124-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: घर से नहीं भागी प्रेमिका तो प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर रची हत्या की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: घर से नहीं भागी प्रेमिका तो प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर रची हत्या की साजिश
विज्ञापन
प्यार अंधा होता है। न सही देखता न गलत, ऐसा हम अक्सर सुनते हैं। मगर कई दफा ऐसे उदाहरण सामने आते हैं कि ये बातें खुद ब खुद सच साबित हो जाती हैं। जिले में भी एक अजब ही तरीके का मामला सामने आया है। प्रेमिका ने घर से भागने पर मना किया तो प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर खौफनाक साजिश रची और प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुरहन गांव में शनिवार की दोपहर गांगुली उर्फ नवनीत सिंह व शुभम गौतम ने दिनदहाड़े 21 वर्षीय शबनम के गर्दन में चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शुभम से पूछताछ हुई तो उसने बताया कि उसके दोस्त गांगुली उर्फ नवनीत सिंह और शबनम के बीच काफी समय से बातचीत हो रही थी। दोनों ने शादी करने के लिए अपने परिवार वालों से बात भी की थी। किसी कारण से बात नहीं बन पाई। इसके बाद गांगुली शबनम को घर से भागने के लिए दबाव बना रहा था, लेकिन शबनम घर से भागने से मना कर रही थी। इससे नाराज होकर गांगुली ने उसके साथ मिलकर शबनम की हत्या कर दी।