{"_id":"67820bc8fc4bcee2e002f260","slug":"when-the-divisional-commissioner-called-the-absent-coordinator-he-said-i-have-come-to-varanasi-azamgarh-news-c-258-1-azm1001-126026-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: अनुपस्थित समन्वयक को मंडलायुक्त ने फोन किया तो बोले, वाराणसी आया हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: अनुपस्थित समन्वयक को मंडलायुक्त ने फोन किया तो बोले, वाराणसी आया हूं
विज्ञापन
आजमगढ़। मंडलायुक्त विवेक ने दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा वित्त पोषित ग्राम फखरुद्दीनपुर में मानसिक उपचारित बेघर व्यक्तियों के लिए स्थापित हॉफ-वे-होम/लांग-स्टे-होम का शुक्रवार को आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के समय बिना अनुमति लिए समन्वयक शशिकान्त राय, कार्यालय सहायक शुभम कुमार, नर्स पूजा कुमारी, प्रशिक्षक शीला तथा पंकज कुमार सेन्टर से अनुपस्थित मिले। जहां मंडलायुक्त ने अनुपस्थित कर्मियों से मोबाइल से फोन कर उनकी लोकेशन की जानकारी ली।
जहां पता चला कि शशिकांत राय बिना अनुमति लिए वाराणसी गए हैं। जबकि अन्य अनुपस्थित कर्मियों से सम्पर्क नहीं हो सका। उन्होंने जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी से तत्काल स्पष्टीकरण मांगा जाए।
विज्ञापन
मंडलायुक्त विवेक ने मौके पर पाया कि मानसिक चिकित्सालय /आश्रय गृह से उपचारित बेघर 22 महिलाएं विस्थापित हैं। उन्होंने सभी महिलाओं से स्वयं बातचीत कर सेन्टर में मिलने वाली सुविधाओं उनके घर परिवार के बारे में जानकारी मांगी, लेकिन अधिकांश महिलाएं बताने में सक्षम नहीं थीं।

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में मरीज देखते चिकित्सक।संवाद- फोटो : संवाद