फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   when removes blanket sleeping man in railway premises, stunned people

रेलवे परिसर में सोते आदमी का कंबल हटा कर देखा, दंग रह गए लोग

Mon, 18 Dec 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Mon, 18 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
when removes blanket sleeping man in railway premises, stunned people
suicide at railway track
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। रेलवे परिसर में रविवार को युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव की तलाशी ली, इस दौरान शिनाख्त आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के असलिपुर गांव निवासी मनोज पांडे के रूप में हुई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर मौके पर आए परिजनों और रिश्तेदारों ने मृतक को कैंसर पीड़ित मरीज बताया। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे परिसर में अल सुबह एक व्यक्ति को जमीन पर कंबल ओढ़कर सोता देखकर लोगों ने जगाना चाहा तो पता चला कि वह मृत है। मामला संदिग्ध देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


जेब की तलाशी लेने पर जेब मे मौजूद कागजातों के आधार पर मृतक की पहचान मनोज 36 पुत्र रामा पांडे निवासी असलिपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक मृतक शनिवार को मुबारकपुर थाना क्षेत्र के देवकली तारन गांव अपनी ससुराल आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह काफी दिनों से मुंह के कैंसर से पीड़ित था। शनिवार को ही वह दोपहर में ससुराल से वापस चला आया और रविवार को उसकी लाश मिली। मृतक की शादी 6 साल पहले देवकली निवासी दिनेश दुबे की पुत्री मधुबाला से हुई थी। मृतक को 4 साल की पुत्री आकृति है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed