फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   When husband fell in love with his colleague, he beat his wife and threw her out of the house.

Azamgarh News: पति का सहकर्मी पर आया दिल तो पत्नी को मारपीट घर से निकाला

Sat, 09 Mar 2024 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
When husband fell in love with his colleague, he beat his wife and threw her out of the house.
सिधारी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता को पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया है। इसके पीछे कारण पति का सहकर्मी पर दिल आना बताया जा रहा है। इतना ही नहीं पति ने दो बच्चों को भी अपने पास रख लिया है, जिससे पत्नी को मिलने तक नहीं दे रहा है। पीड़िता ने पति समेत परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ सिधारी थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन

सिधारी थाना क्षेत्र के भदुली गांव निवासी हंसराज यादव ने अपनी बेटी पूनम यादव का विवाह वर्ष 2012 में इसी थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव निवासी चंदन यादव के साथ किया था। जिसे ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। परेशान पूनम ने सिधारी थाने में बृहस्पतिवार को मुकदमा पंजीकृत कराया। अपनी तहरीर में उसने बताया कि पति चंदन यादव मिशन अस्पताल रोड पर पैथलॉजी सेंटर चलाता है। जिस पर काम करने वाली एक लड़की से उसके पति का लगभग दो सालों से अवैध संबंध है। जिसके बाद पति अक्सर ही उस लड़की को साथ रखने का दबाव बनाने लगा। जिसका उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की जाने लगी। हद तो तब हो गई जब उसे पति चंदन, ससुर श्रीप्रकाश, सास कौशिल्या व देयर योगेंद्र यादव ने उसे मारपीट कर घर से भी निकाल दिया और पति के संसर्ग से हुए तीन बच्चों में दो को अपने पास जबरन रख लिया और एक को उसके साथ भेज दिया। बच्चों से मिलते तब उसे नहीं दिया जा रहा है और जानमाल की धमकी दी जा रही है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed