फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   When his wife stopped talking to him, the young man

Azamgarh News: पत्नी ने बातचीत बंद की तो युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 11 Jun 2024 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
When his wife stopped talking to him, the young man
अतरौलिया। थाना क्षेत्र के बोधीपट्टी गांव के दक्षिण स्थित मनियारपुर गांव में मंगलवार की सुबह पीपल के पेड़ से लटकता युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बोधीपट्टी गांव निवासी श्रीचंद निषाद (34) वर्ष की पत्नी से एक सप्ताह से उससे बात नहीं कर रही थी। सोमवार की रात वह परिवार के सदस्यों के साथ खाना खाकर सोया। भोर में चार बजे वह घर से निकला और मनियार गांव के सिवान में स्थित पीपल के पेड़ से रस्सी के सहारे लटकर जान दे दी। घटना की जानकारी लोगों को मंगलवार को सुबह हुई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अतरौलिया वीरेंद्र कुमार सिंह, सीओ बूढ़नपुर किरण पाल सिंह मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलन में जुट गई। जानकारी के अनुसार बोधी पट्टी निवासी बैजू निषाद जो केंद्र सरकार में माली की नौकरी करता था। अभी कुछ दिन पहले ही रिटायर होकर घर आया है। उसके दो लड़के श्रीचंद और गुलाबचंद संयुक्त परिवार में ही रहते हैं। मृतक श्रीचंद निषाद की 15 वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। लगभग एक सप्ताह से उसकी पत्नी आरती उससे बातचीत नहीं कर रही थी। दोनों में किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक श्रीचंद की तीन संतान 2 लड़के मयंक व हिमांशु और एक लड़की पायल है। सीओ किरण पाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चलेगा। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed