{"_id":"577564ee4f1c1b792979a796","slug":"when-death-then-will-be-concious","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब जान जाएगी, तब चेतेंगे क्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब जान जाएगी, तब चेतेंगे क्या
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
Updated Thu, 30 Jun 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर खंभा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर क्षेत्र में इन दिनों मार्गों के चौड़ीकरण और पिचिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस कार्य में विद्युत विभाग की ओर से लगाए गए पोल बाधक बन रहे हैं। वहीं आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। अगर किसी ने ध्यान नहीं दिया तो इससे टकराकर दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है। पोलों केे हटाए बिना ही पिचिंग का कार्य किया जा रहा है। कई स्थानों पर जर्जर पोल को हटाए बिना ही नए पोल को लगा दिया गया है।
जिलाधिकारी की पहल पर नगर क्षेत्र में चौराहों-तिराहों के साथ ही सड़क के चौड़ीकरण का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। चौड़ीकरण के दौरान विद्युत विभाग की ओर से पोल को हटाकर किनारे किया जा रहा है लेकिन आज भी बहुत से पोल रास्ते में ही हैं। इसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कई मुहल्लों में विभाग द्वारा बंच तार लगाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है ताकि चोरी को रोका जा सके। इसके लिए विभाग जगह-जगह पोल भी लगा रहे हैं ताकि बंच तार को लगाया जा सके। कई स्थानों पर विभाग पुराने जर्जर हो चुके पोल के स्थान पर नए पोल भी लगा रहा है। नए पोल तो लग रहे हैं लेकिन पुराने पोल को उसी तरह से छोड़ दिया जा रहा है।
विज्ञापन
एक ही स्थान पर दो पोल लगने से एक पोल रास्ते में गाड़ा रहा है। इसके कारण, आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है। गुरुवार को सिविल लाइन क्षेत्र में कराए जा रहे पिचिंग के कार्य में हेड पोस्ट आफिस के सामने एक पोल बीच सड़क में आया। जिसे किनारे करने के बजाए उसके बगल से पिचिंग का कार्य कर दिया गया। बाद में चलकर कहीं यह पोल किसी दुर्घटना का कारण न बन जाए। वहीं दूसरी तरफ टेलीफोन तार लगाने के लिए लगाए गए पोल भी आवागमन में बाधक बन रहे हैं। जबकि इन पोलों से टेलीफोन तार गायब हो चुके हैं। इसके बाद भी विभाग के पास इतना समय नहीं है कि वह इन पोलों को हटा सके।