{"_id":"6612e176da0161ebe605fa7b","slug":"wheat-purchased-only-at-40-out-of-213-purchasing-centers-in-the-division-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-113673-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: मंडल के 213 में से 40 क्रय केंद्रों पर ही गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: मंडल के 213 में से 40 क्रय केंद्रों पर ही गेहूं की खरीद
विज्ञापन
आजमगढ़। आजमगढ़ मंडल में गेहूं खरीद के लिए सवा माह पहले ही क्रय केंद्र खुल गए, लेकिन 213 में से अब तक 40 क्रय केंद्रों पर ही खरीद शुरू हो पाई है। अन्य केंद्रों पर अब भी सन्नाटा पसरा है। एक सप्ताह में आजमगढ़ मंडल में 657.36 एमटी गेहूं खरीदा गया। गेहूं की खरीद के लिए बीते एक मार्च से ही आजमगढ़ मंडल में विभिन्न एजेंसियों के 213 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इसमें आजमगढ़ में 81, मऊ में 61 और बलिया में 71 क्रय केंद्र हैं। इन क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए 16866 किसानों ने पंजीकरण कराया है। उधर खेतों में किसान गेहूं की मड़ाई भी शुरू कर चुके हैं। सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीद की बात की जाय तो अब तक 40 क्रय केंद्रों पर ही खरीद शुरू हो पाई है। इन केंद्रों पर 2.68 लाख के तुलना में 657.36 एमटी गेहूं ही खरीदा गया है। अन्य केंद्रों पर सन्नाटा पसरा है। जनपदवार खरीद देखी जाय तो आजमगढ़ में 16 केंद्रों पर 161.65, मऊ में 14 केंद्रों पर 288.20 और बलिया में 10 केंद्रों पर 208.01 एमटी गेहूं की खरीद हुई है।
गांव में भी होगी गेहूं की खरीद
किसानों से अधिक से अधिक गेहूं की खरीद हो इसके लिए क्रय केंद्र प्रभारी गांवों में जाकर प्रधान, सचिव, पंचायत व किसानों मित्रों में संपर्क कर रहे हैं। अगर कोई किसान गांव में ही गेहूं बेचना चाहता है तो वह क्रय केंद्र प्रभारी से संपर्क कर सकते हैं। इसके बाद कर्मचारी गांव में जाकर किसान से गेहूं खरीदेंगे।
विज्ञापन
गांव में भी होगी गेहूं की खरीद
किसानों से अधिक से अधिक गेहूं की खरीद हो इसके लिए क्रय केंद्र प्रभारी गांवों में जाकर प्रधान, सचिव, पंचायत व किसानों मित्रों में संपर्क कर रहे हैं। अगर कोई किसान गांव में ही गेहूं बेचना चाहता है तो वह क्रय केंद्र प्रभारी से संपर्क कर सकते हैं। इसके बाद कर्मचारी गांव में जाकर किसान से गेहूं खरीदेंगे।
विज्ञापन