फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Wheat purchase postponed on government instructions

Azamgarh News: शासन के निर्देश पर गेहूं की खरीद स्थगित

Sat, 01 Mar 2025 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Wheat purchase postponed on government instructions
आजमगढ़। किसानों से समर्थन मूल्य पर होने वाली गेहूं की खरीद को शासन ने स्थगित कर दिया है। अब नई तिथि आने के बाद गेहूं की खरीद शुरू होगी।
विज्ञापन

जिले में गेहूं खरीद के लिए 79 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। शासन के निर्देश के क्रम में सभी क्रय केंद्रों पर एक मार्च से गेहूं की खरीद शुरू होनी थी। इसको देखते हुए खाद्य विभाग की तरफ से क्रय केंद्रों पर बोरे, डस्टर, झरना और इलेक्ट्रॉनिक कांटे की तैयारियां पूरी कर ली गई थीं, ताकि क्रय केंद्रों पर गेहूं लेकर आने वाले किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो। उधर शुक्रवार देर रात शासन ने पत्र जारी कर गेहूं खरीद को स्थगित कर दिया। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अंशुमाली शंकर ने बताया कि अभी किसानों के गेहूं की फसल तैयार नहीं है। इसलिए शासन ने एक मार्च से होने वाली गेहूं खरीद को स्थगित कर दिया। गेहूं खरीद के लिए हमारी तैयारी पूरी हो गई है। नई तिथि आते ही गेहूं की खरीद शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed