फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   welcome of new year

जश्न मनाकर नववर्ष का स्वागत

Mon, 02 Jan 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 02 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
welcome of new year
celebtrae new year - फोटो : अमर उजाला
अवकाश के दिन रविवार को नए साल का पहला दिन होने के कारण प्रत्येक आयु वर्ग के लोगों ने न सिर्फ परिवार के साथ समय बिताया बल्कि लजीज व्यंजनों, दर्शन-पूजन के साथ घूम टहल कर नए साल के पहले दिन को यादगार बनाने का प्रयास किया गया। मंदिरों में पूजा करने वालों और चर्च में प्रार्थना करने के लिए लोग जुटे रहे। लोगों ने पूजा अर्चना कर 2017 मंगलमय होने की कामना की।  
विज्ञापन


 वर्ष 2016 के अंतिम दिन शनिवार को रात 12 बजते ही लोगों ने आतिशबाजी कर नए साल की अगवाई की। लोगों ने पुराने साल को विदाई दी और जश्न मना कर नए साल का स्वागत किया। कुछ व्यापारियों की ओर कचहरी के पास स्थित ग्राउंड पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शुल्क जमा करने वालों को ही प्रवेश दिया गया। कार्यक्रम में देर रात तक लोगों ने रंगारंग कार्यक्रमों का आनंद उठाया। सड़क, गली-मुहल्लों से लेकर होटलों और घरों में हर कोई नए साल के जश्न में डूबा रहा।
विज्ञापन


इस दौरान जगह-जगह डीजे की धुन पर युवा वर्ग देर रात तक थिरकते रहे। 12 बजे तक घर-घर में केक काटा कर एक-दूसरे को बधाई का दौर शुरू हुआ, तो देर रात तक थमने का नाम नहीं ले रहा था। इसके बाद जमकर लोगों ने आतिशबाजी की।  नए साल के स्वागत में बेताब युवावर्ग शनिवार को की सुबह से ही जश्न मनाने की तैयारी में जुट गए थे। युवाओं का एक वर्ग सड़कों, गलियों में जश्न मनाने के लिए डीजे की धुन पर थिरकने के लिए बेताब था, तो दूसरा वर्ग होटलों और घरों में जश्न मनाने वाले अपने तरीकेसे तैयारी में जुटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरों में केक काट कर सादगी के साथ जश्न मनाने को बेताब युवक-युवतियां, बच्चे केक, गुब्बारे की बुकिंग कराने में जुटी रहे। सुबह से ही गिफ्ट सेंटरों पर युवा दिलों को लुभाने वाले गिफ्ट के लिए होड़ मची रही। शहर के मुख्य चौक पर गुलाब के अधखिले फूलों की खरीदारी के लिए युवक-युवतियां उमड़ पड़ी थी। बाजार में सर्वाधिक गुलाब के फूलों की मांग रही। यहीं गुजरे साल की आखिरी रात को यादगार बनाने के लिए शाकाहारी और मांसाहारी विविध व्यंजनों की दावत दी। शाम होते ही शहर में जगह-जगह डीजे की धुन पर युवाओं की टोली थिरकने लगी थी। शहर के होटलों, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस और शहर से बाहर ढाबों और दोस्त-मित्रों के घरों में शराब और मीट  के बीच समाज का एक वर्ग जश्न में डूब गया।


दूसरी तरफ सादगी पूर्ण माहौल में घरों में भी केक काट कर संगीत की धुन पर लोग झूमते रहे। रात बारह बजते ही हैप्पी न्यू ईयर के बोल फूटते ही आतिशबाजी से पूरा शहर गूंज उठा। मेजवां संवाददाता के अनुसार फूलपुर के श्रीराम लीला मैदान के पास शनिवार की रात नववर्ष पर गीत-संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान युवा फिल्मी गीतों पर पूरी रात जमकर थिरके। रात 12 बजते ही जमकर आतिशबाजी की गई। इस अवसर पर सुभाष, मोबिन उर्फ बेचू आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed