फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Welcome ayodhya verdict with sweets

फैसला आने के बाद चट्टी चौराहों पर शुरू हुई चर्चा

Sat, 09 Nov 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Welcome ayodhya verdict with sweets
अयोध्या मसले पर कोर्ट का फैसला आने के बाद शहर के मड़या मुहल्ले में एक दूसरे को मिठाई खिलाते सभी सम? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। राम जन्मभूमि को लेकर जिस फैसले का इंतजार लोगों को कई वर्षों से था। वह आखिरकार शनिवार को आ गया। फैसला आते ही लोग खुशी से झूम उठे। लोगों का कहना था कि सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा फैसला दिया है जिससे कई दशकों से चल रहे विवाद को खत्म कर दिया है। वहीं फैसले को लेकर चट्टी-चौराहों पर चर्चा भी शुरू हो गई।
विज्ञापन

लाटघाट प्रतिनिधि के अनुसार अयोध्या मामले में फैसला मिलते ही चट्टी चौराहा गांव गिराव सभी स्थानों पर लोग मंदिर और मस्जिद की चर्चा करते रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया में चिकित्सा प्रभारी हरैया देवानंद यादव की कक्ष में पूरा स्टाफ इकठ्ठा होकर मंदिर के फैसले का स्वागत करते हुए आपस में मिष्ठान वितरण किया। लोगों ने कहा कि यह अभूतपूर्व फैसला आया है। हम हिंदू मुसलमान सभी भाई मिलकर इसका स्वागत कर रहे हैं। जिसमें चिकित्सा प्रभारी देवानंद यादव, डा. मणिकांत गुप्ता, फार्मासिस्ट रामचंदर यादव, वार्ड ब्वाय रिजवान अहमद, कन्हैया, राहुल, नगीना, शैलेश, दशरथ चौहान, सतिराम यादव आदि उपस्थित रहे। रौनापार थाना क्षेत्र के चाँदपट्टी निवासी प्रधान पति मोहम्मद तहसिम ने कहा कि जो फैसला आया है वह बढ़िया है। इस पर सभी लोगों का विश्वास है। हम सभी लोग इस फैसले का स्वागत करते हैं। पूर्व प्रधान जवाद अहमद ने कहा कि ऐतिहासिक फैसला है। यही होना चाहिए था। हम सभी लोग मिलजुल कर रहेंगे। किसी को हिंदू मुस्लिम में फूट डालने का अधिकार नहीं है। बगई कपूर के प्रधान कलीम अहमद ने कहा कि अयोध्या का फैसला स्वागत करने योग्य है। फैसला बढ़िया हुआ है जो भी हुआ है अच्छा है। यही होना चाहिए था हम इसका स्वागत करते हैं। तहबरपुर प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा मंडल तहबरपु्र आशुतोष राय पंकज ने कहा कि फैसले का सभी को स्वागत करना चाहिए। फैसला स्पष्ट होने से राम मंदिर के खिलाफ राजनीति करने वाली पार्टियों की राजनीति अब खत्म होगी। तहबरपु्र थाना क्षेत्र की सभी बाजारें खुली रहीं। लोग अन्य दिनों की भांति दुकानों के अंदर बैठकर फैसले का स्वागत करते हुए आपस में बातचीत करते हुए मीठा को ग्रहण किए।
विज्ञापन

जमात जो कदम उठाएगी हर मुसलमान करेगा फॉलो
सरायमीर। मदरसा इस्लाह सरायमीर में शनिवार को मदरसे के नाजिम के निधन पर मातमपुर्सी करने पहुंचे महाराष्ट्र प्रांत के सपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अबू आसिम आजमी ने मीडिया से वार्ता की। रामजन्म भूमि को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले के सवाल पर उन्होंने कहा कि जमीयत उलमा एवं मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड यह दोनों जमातें मुकदमा देख रही थीं। जमात जो कदम उठाएगी। उसे हर मुसलमान को फॉलो करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed