फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Wedding card outside the State Bank Brdiha figure reached Rs people were upset at not getting Rs.

शादी कार्ड दिखाकर बड़ी रकम देने की गुहार

Wed, 16 Nov 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 16 Nov 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Wedding card outside the State Bank Brdiha figure reached Rs people were upset at not getting Rs.
शादी का कार्ड लेकर स्टेट बैंक बरडीहा के बाहर रुपये निकालने पहुंचे लोग रुपये न मिलने से हुए परेशान।
पांच सौ और एक हजार के पुराने नोट बंद किए जाने के बाद उन लोगों के सामने गंभीर संकट पैदा हो गया है जिनके घर शादी है। ग्रामीण क्षेत्र के बैंकों में लोग शादी का कार्ड लेकर बैंक की शाखाओं पर पहुंच रहे हैं और अधिक रुपये देने का आग्रह बैंक मैनेजर से कर रहे  हैं।
विज्ञापन


   मैनेजर के हाथ खड़े करने पर लोग निराश होकर चार-साढ़े चार हजार रुपये लेकर लौट रहे हैं। लाटघाटः अजमतगढ़ ब्लाक के यूबीआई महुला सोहराभार गांव की बेवा सुभावती सुबह से लाइन में लगी थीं। उनके पति की पांच दिन पूर्व मौत हो गई थी। उन्हें पैसे की सख्त जरूरत थी। जब उन्होंने शाखा प्रबंधक बिहारी लाल चौरसिया को बताया तो उन्होंने उसे तत्काल चार     हजार रुपये उपलब्ध कराया।
विज्ञापन


  भारतीय स्टेट बैंक बेलकुंडा पर सुबह सात बजे पहुंचे बेलकुंडा बाजार के पप्पू गुप्ता की सिपाही से धक्कामुक्की भी हुई। जिसमें काउंटर के शीशे से चोट भी लगी। गुलाबचंद बरडिहा के यहां एक दिसंबर को, नूर आलम के घर बीस नवंबर को शादी है। फूलमती और रामनयन के घर भी नवंबर में शादी हैं सभी परेशान थे कि किस प्रकार से पैसे का इंतजाम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


  लालगंजः एसबीआई और एचडीएफसी बैंकों में लोगों को दस हजार रूपये अपने खाते से और चार हजार रूपये फुटकर में दिया जा रहा है। लेकिन यूको, पीएनबी, संयुक्त क्षेत्रीय ग्रामीण, जिला सहकारी, भूमि विकास, बैंक आफ बडौदा, यूबीआई आदि किसी भी बैंक में नियमानुसार कार्य नहीं किया जा रहा है।
  मंगलवार को स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा में दोपहर के समय एक व्यक्ति द्वारा बिना लाइन के प्रवेश कर जबरदस्ती अपने रूपये को जमा कराने के लिए पहुंचा। जिससे वहां पर नोकझोंक हो गई। धीरे-धीरे यह नोकझोंक मारपीट में बदल गई। सीओ लालगंज एसपी तोमर ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया जिसे कुछ देर बाद थाने से छोड़ दिया गया।

  मेजवांः डाकघरों में बैंक से पैसा न मिलने के कारण लोग परेशान है।  मंगलवार को स्टेट बैक की खिड़की के सामने पानी की पाइप फट जाने से खिड़की के बाहर कीचड़ हो गया। लोग कीचड और पानी में खड़े होकर लोगों ने पैसों को बदला। यूनियन बैंक में टोकन की व्यवस्था के साथ लाउड स्पीकर लगाकर अंदर आने की सूचना दी जा रही है।
 अंबारी  इनकम टेक्स और सेल टेक्स विभाग के छापे के डर  से मंगलवार को बाजार में सर्राफा कारोबारियों ने अपनी-अपनी दूकानें बंद रखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed