{"_id":"66f1d1e4044094f39c0f4247","slug":"we-have-to-resolve-to-fulfill-our-dreams-yogendra-upadhyay-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-120996-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सपनों को देखकर पूरा करने का लेना होगा संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सपनों को देखकर पूरा करने का लेना होगा संकल्प
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि यह राज्य विवि का पहला दीक्षांत समारोह है, इसलिए खास है। क्योंकि पहली बार जब कोई नया कार्य करता है तो उसे सब लोग याद करते हैं। इसके बाद तो लोग बार-बार उसे करते हैं लेकिन उन्हें कोई याद नहीं करता।
उन्होंने कहा कि कुछ सपनों के मर जाने से जीवन नहीं मरा करता। हमें कुछ सपने संजोने होंगे और उन्हें पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्प लेना होगा। चुनौतियां आएंगी लेकिन उनसे पार पाना होगा। शिक्षा का यह मकसद होना चाहिए कि हम उसे संस्कृति, रोजगार और तकनीक से जोड़ें। हमें उस संस्कृति का वाहक बनना होगा कि हमारा पड़ोसी भी भूखा न सोए। आज कुछ लोग सनातन धर्म को नष्ट करने की बात करते हैं जबकि सनातन इस देश के मूल में है। यह एक ऐसी शिला है कि उस पर चोंच मारोगे तो टूट जाएगी। राष्ट्र निर्माण का मूलमंत्र पिकअप, पिनअप और पुसअप है। शिक्षा, शिक्षक, शिक्षण संस्थाएं और शिक्षार्थी की राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका है। इसे सभी को करना होगा।
यूपी के तीन विश्वविद्यालय यूजीसी के ग्रेड में नंबर एक
आजमगढ़। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि इसके पहले उप्र का कोई भी विवि ग्रेडिंग में नहीं आता था। आज उप्र के साथ विवि की ए प्लस प्लस नेक रैंकिंग है। 15 सरकारी विवि ए प्लस रैंकिंग में हैं। जबकि छह निजी विवि भी रैंकिंग में शामिल हैं। इसके साथ ही उप्र के तीन विश्वविद्यालयों को यूजीसी की ग्रेड रैंकिंग में पहला स्थान मिला है।