{"_id":"69a493b57e66939e190cb52b","slug":"we-get-information-about-the-bomb-falling-20-minutes-in-advance-then-we-go-into-the-bunker-azamgarh-news-c-258-1-rdp1005-146320-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 20 मिनट पहले मिल रही बम गिरने की सूचना... फिर हम बंकर में चले जाते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 20 मिनट पहले मिल रही बम गिरने की सूचना... फिर हम बंकर में चले जाते हैं
विज्ञापन
देवगांव के तिरौली में बेटे को लेकर चिंतित। संवाद
लाटघाट। हरैया ब्लाक के सेठाकोली गांव के 22 लोग इस्राइल में फंसे हैं। लोगों ने फोन पर और वीडियो कॉल कर परिजनों को बताया कि हमले से हम डरे जरूर हैं लेकिन खतरे वाली को बात नहीं है। हम लोगों को बम गिरने की सूचना 20 मिनट पहले मिल जाती है। इसके बाद हम बंकर में चले जाते हैं। इस्राइल-ईरान के बीच शुरू हुए युद्ध से उनके परिवार चिंतित हैं। रविवार को समाजसेवी अमित गुप्ता ने बताया कि गांव के गोविंद चौहान, भुल्लर चौहान, नीरज चौहान, हरिश्चंद्र चौहान, प्रदुमन चौहान, पिंटू चौहान, मिथिलेश चौहान, सुभाष चौहान, कमलेश चौहान आदि 22 लोग इस्राइल में हैं। उन्होंने वीडियो कॉल से गोविंद चौहान से बात की। गोविंद ने बताया कि यहां की स्थिति ठीक है। सब लोग भी ठीक हैं और यरुशलम में बेसमेस मार्केट में हैं। कहीं तक घबराने की जरुरत नहीं है। इसी गांव की पिंटू की पत्नी किरण से बात हुई तो उन्होंने बताया कि अभी 10 मिनट पहले हमारी बात हुई है और कुशल से हैं। किसी बात की कोई तकलीफ नहीं है। कमलेश के भाई अमलेश ने बताया कि मिसाइल वहां गिरने की सूचना है पर कोई परेशानी नहीं है और किसी प्रकार की कोई दिक्कत है। वेद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि हम सभी लोग सुरक्षित हैं। ब्रेड कंपनी में काम करते हैं, जहां इंजन बैटरी तैयार होती है। कहा कि बस स्टेशन और 10 मंजिला बिल्डिंग पर बम गिरा था। हम लोगों को बम गिरने की सूचना 20 मिनट पहले मिल जाती है। इसके बाद हम बंकर में चले जाते हैं। नोद इस्राइल में हम रह रहे हैं।
परिजन मोबाइल से ले रहे हालात का जायजा-लालगंज। खनियरा निवासी राजू कन्नौजिया पिछले तीन वर्षों से दुबई में काम करता है। इधर, दो दिनों से ईरान-इस्राइल के बीच भड़के युद्ध को लेकर राजू के परिजन अपने बेटे की सलामती की दुआ कर रहे हैं। परिजन मोबाइल से हालात का जायजा ले रहे हैं। रविवार को पिता लक्ष्मी कन्नौजिया ने अपने बेटे से वीडियो कॉलिंग पर बात की। बेटे ने पिता को बताया कि अमेरिकी बेस के समीप हमला होने की जानकारी मिली है। हम लोग डरे-सहमे जरूर हैं पर खतरे की कोई बात नहीं है। पता चला है कि एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है। राजू कन्नौजिया के पिता लक्ष्मी कनौजिया ने बताया कि बेटा अगर बाहर है, तो डर तो बना ही रहता है। उन्होंने बेटे से कहा कि अगर आने की संभावना बने तो घर चले आओ।
हो रहे हमले से परिजन चिंतित-देवगांव। कोतवाली क्षेत्र के तिरौली निवासी दुर्गा प्रसाद दो वर्षों से दुबई में रहकर काम करते हैं। रविवार को उन्होंने पिता हीरालाल से बात की था। पिता से बताया कि हमला हुआ है लेकिन खतरे की कोई बात नहीं है। पता चला है कि एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है। दुर्गा के पिता हीरालाल ने कहा कि भगवान सभी भारतीय लोगों की रक्षा करें। मां मेवाती देवी, बहन रीता चिंतित दिखीं।