{"_id":"5feccd5b8ebc3e3eb07fba43","slug":"water-will-enter-the-canals-from-january-1-azamgarh-news-vns566418235","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जनवरी से नहरों में आएगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जनवरी से नहरों में आएगा पानी
विज्ञापन
आजमगढ़। डीएम राजेश कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ब्लाक स्तर पर किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए कृषि विभाग, पशुपालन, गन्ना, विद्युत, शारदा सहायक खण्ड-32 के अधिकारियों के साथ बैठक की। ब्लाक पल्हनी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत लाभार्थियों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। सठियांव और रानी की सराय में कृषि रक्षा रसायन की समस्या है। इसके लिए जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी ब्लाकों में कृषि रसायन की उपलब्धता और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ एक सप्ताह के अंदर दिलाएं।
डीएम ने शारदा सहायक खंड-23 के एक्सईएन को बृहस्पतिवार से नहरों में रोस्टर के अनुसार टेल तक पानी पहुंचाने का निर्देश दिया। ताकि किसानों के रबी की फसल की सिंचाई करने में कोई असुविधा न हो। एक्सईएन शारदा सहायक खंड-23 ने बताया कि जौनपुर के तेलीतारा क्रास रेगुलेटर से 30 दिसंबर को रात्रि से जनपद की नहरों में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा। एक जनवरी 2021 से प्राप्त पानी में से मार्टीनगंज के ठेकमा राजवाहा, मेंहनगर और लालगंज की नहरों को एक सप्ताह तक संचालित किया जाएगा। बचत पानी को आजमगढ़ राजवाहा में दिया जाएगा। इसी प्रकार एक सप्ताह बाद आजमगढ़ राजवाहा में पानी दिया जाएगा। इससे तहसील मार्टीगंज, फूलपुर, निजामाबाद, सदर के नहरों का संचालन किया जाएगा। बचत पानी से ठेकमा राजवाहा को संचालित किया जाएगा। दोहरीघाट लिंक नहर और निजामाबाद राजवाहा में 01 जनवरी से पानी का संचालन किया जाएगा। डीएम ने जिला गन्ना अधिकारी को निर्देश दिए कि विद्युत विभाग में जो सब्सिडी बकाया है, उसे प्राप्त कर पिछले वर्ष के गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान कराएं। सीवीओ को निर्देशित किया कि बृहद गो-आश्रय स्थल को जल्द पूर्ण कराएं। छुट्टा पशुओं को गो-आश्रय स्थल भिजवाएं। बैंक लोन, किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा योजना, छुट्टा पशु, नहरों में टेल तक पानी, गन्ना एवं धान क्रय आदि शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराएं। सीडीओ आनन्द कुमार शुक्ला, जिला कृषि अधिकारी डॉ. उमेश कुमार गुप्ता, सीवीओ डॉ. वीके सिंह, जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल उपस्थित रहे।