फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Water tank built in Matlubpur became a showpiece

शोपीस बनकर रह गई मतलूबपुर में बनी पानी की टंकी

Mon, 26 Apr 2021 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Water tank built in Matlubpur became a showpiece
अहरौला। ग्राम सभा को हैंडओवर नहीं किए जाने से मतलूबपुर पानी टंकी सही रखराखाव नहीं हो पा रहा। विभागीय उदासीनता का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। गांव में जापूर्ति के लिए 2013 में करोड़ों रुपये की लागत से पानी की सप्लाई के लिए मतलूबपुर ग्राम सभा में पानी की टंकी बनाई गई। जलापूर्ति के लिए लगाई गई पाइप जगह-जगह से क्षतिग्रस्त है। मतलूबपुर ग्राम सभा में तमसा नदी के किनारे जल निगम की 10000 लीटर क्षमता की टंकी बनाई है। जिस पर करोड़ों रुपए का बजट खर्च किया गया। ग्रामीणों के मुताबिक घटिया पाइप बिछाई गई है जिसके चलते वह बनने के चंद माह बाद ही जगह जगह क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके कारण मतलूबपुर बाजार में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही। मतलूबपुर बाजारवासी लगातार जलापूर्ति की मांग करते रहे लेकिन उन्हें पानी का कनेक्शन ही नहीं दिया गया। ग्रामीणों व बाजारवासियों का कहना है कि टंकी पर जल निगम की ओर से ऑपरेटर तैनात है। वह महीने में एक या दो बार आता है और एक प्राइवेट आदमी के भरोसे टंकी को संचालित किया जाता है। जलापूर्ति के लिए पाइप बिछाते समय लोगों ने इसका विरोध भी किया था लेकिन विभाग के मनमर्जी के आगे किसी की भी ना सुनी गई और अब खामियाजा बाजार वासियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed