फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Water logging in the city due to heavy rains

झमाझम बारिश से शहर में जगह-जगह हुआ जल-जमाव

Fri, 05 Jun 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Water logging in the city due to heavy rains
बारिश से पांडेय बाजार की सड़क पर लगा पानी। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली है और बृहस्पतिवार की रात शुरू हुई बारिश पूरी रात जारी रही। शुक्रवार को भी पूरे दिन रूक-रूक कर बारिश होती रही। जिसके कारण काम से बाहर निकले लोग भीगते नजर आए। बारिश के कारण जगह-जगह हुए जल भराव ने नगर पालिका के साफ सफाई के दावों की पोल खोल दी। लोग पानी के बीच से होकर गुजरने को विवश हुए।
विज्ञापन

निसर्ग तूफान का असर जनपद में भी देखने को मिल रहा है। हालांकि यह तूफान कमजोर पड़ गया है लेकिन इसके कारण हुई झमाझम बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। सड़क के किनारे और सड़कों में बने गड्ढ़ों में पानी भर गया। नगरपालिका द्वारा शहर क्षेत्र में बेहतर साफ सफाई का दावा किया जाता है। हालांकि नगरपालिका ने लाक डाउन के दौरान शहर के विभिन्न नालों की साफ-सफाई का कार्य बड़ी तत्परता से कराया लेकिन वह जल भराव होने से रोक नहीं सकी। नगर में एसकेपी इंटर कालेज के सामने सड़क पर जमे पानी के बीच से लोग वाहन लेकर गुजरने को विवश हुए। वहीं नगर के कलेक्ट्रेट क्षेत्र स्थित एसपी आफिस के मुख्य गेट पर ही जल भराव हो गया। जिसके बीच से होकर वादकारी गुजरने को विवश हुए। कुछ ऐसा ही हाल कुंवर सिंह उद्यान का भी रहा। जल भराव के कारण हालांकि टहलने वालों को कोई परेशानी नहीं हुई क्योंकि टहलने के वाकिंग पाथ का निर्माण उद्यान में किया गया है। वहीं इस बारिश ने किसानों को चेहरे पर मुस्कान लौटा दी। किसान तेजी से धान की नर्सरी डालने में जुट गए। वहीं बहुत से किसानों ने संडा रोपाई के लिए धान की नर्सरी पहले ही डाल दी थी। जैसे ही बारिश हुई किसान संडा धान की रोपाई करने में जुट गए। इस बारिश से किसानों की सब्जी, धान, गन्ने, बाजरा आदि की फसलों को काफी फायदा पहुंचा है।
विज्ञापन

गड्ढ़ों में भरा पानी, आवागमन हुआ कठिन
बिंद्राबाजार। आजमगढ़ वाराणसी मुख्य मार्ग पर स्थित बिंद्राबाजार में सड़क बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढ़े बन गए हैं। बृहस्पतिवार की रात हुई बचारिश के बाद इन गड्ढ़ों में पानी भर गया जिसके कारण इस मार्ग पर पैदल चलना दूभर हो गया। गड्ढ़ों में भरे पानी से गाड़ियों के आवागमन के दौरान लोगों के ऊपर गंदे पानी की छींटा पड़ रहा था। दुकानदारों की दुकानों पर भी पानी के छींटे पड़ रहे थे। मोहम्मदपुर बाजार, जामा मस्जिद के सामने, बिंद्राबाजार राम-जानकी मंदिर आदि पर समस्या हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बारिश में टूट गई सड़कें और बिखर गई गिट्टी
रानी की सराय। बरसात ने दस्तक होते ही रानी की सराय कस्बे की सड़कें टृृट गई है। इसमें प्रयुक्त की गई गिट्टियां बिखर गई हैं। सड़क में जगह जगह बड़े बड़े गड्ढ़े हो गए हैं। कस्बे के मध्य बाजार, ब्लाक मुख्यालय के सामने, स्टेशन मोड़ आदि जगहों पर सड़क पर पैदल चलना दूभर हो गया है। आजमगढ़-जौनपुर मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य प्रगति पर है। लेकिन बरसात होने के कारण यह कार्य भी रूक गया है। कस्बे के अमित, संदीप, संतोष, विवेक आदि ने सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।

यह मानसूनी बारिश नहीं है बल्कि निसर्ग तूफान का असर है। लेकिन धान की नर्सरी डालने के लिए यह समय सबसे उपयुक्त है। यह बारिश किसानों की सभी फसलों के लिए फायदेमंद है। आम की फसलों को भी इस बारिश से काफी फायदा पहुंचेगा। अब आम पकने लगेंगे।
डा. उमेश कुमार गुप्ता, जिला कृषि अधिकारी।

कलेक्ट्रेट क्षेत्र में बारिश के में भींगते लोग।

कलेक्ट्रेट क्षेत्र में बारिश के में भींगते लोग।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed