फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Water level rises on 25 village's connectivity routes

जलस्तर बढ़ने से 25 गांवों के संपर्क मार्गों पर चढ़ा पानी

Fri, 25 Sep 2020 07:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 07:03 PM IST
विज्ञापन
Water level rises on 25 village's connectivity routes
सगड़ी के मालटारी से रामगढ़ जाने वाले मार्ग लगे पानी से होकर गुजरते लोग। - फोटो : AZAMGARH
जललाटघाट। घाघरा नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। नदी प्रति घंटे एक सेमी की रफ्तार से बढ़ रही है। जलस्तर बढ़ने से देवारा क्षेत्र के 25 गांवों के संपर्क मार्गों पर पानी जमा हो गया है। पानी बीच से होकर लोगों को गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम बदरहुंआ नाले पर नदी का जलस्तर 71:19 मीटर दर्ज किया गया था जो शुक्रवार की शाम 23 सेमी बढ़कर 71.42 मीटर हो गया। यहां पर नदी का खतरा बिंदू 71.68 मीटर है। वहीं डिघिया नाले पर बृहस्पतिवार की शाम जलस्तर 69.18 मीटर दर्ज किया गया था जो शुक्रवार की शाम 16 सेमी बढ़कर 69.34 मीटर हो गया। यहां पर नदी का खतरा बिंदू 70.40 मीटर है। बारिश होने से महुला गढ़वाल बांध में सैकड़ों रेन कट बन चुके हैं जिससे महुला गढ़वाल बांध पर भी खतरा मंडरा रहा है। महुला गढ़वाल बांध के उत्तर और दक्षिण दोनों तरफ के संपर्क मार्ग सैकड़ों गांव के डूब गए हैं। अधिक बारिश होने पर बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है। मानिकपुर, सोनौरा, बेलहिया, अजगरा मगर्वी, आराजी अजगरा में नाव चल रही है। चक्की हाजीपुर, देवारा खास राजा, बांका बूढ़नपट्टी, साहडीह, सोनौरा, अभनपट्टी, मानिकपुर सहित दर्जनों गांव ऐसे हैं जिनके संपर्क मार्ग डूब गए हैं। अचानक पानी बढ़ने से 25 गांव के संपर्क मार्ग डूब गए हैं। लोगों को डेढ़ से दो फुट पानी में होकर आना जाना पड़ रहा है। घाघरा नदी बढ़ने से तटवर्ती गांव में दहशत का माहौल है। नदी की कटान से तटवर्ती गांव में भय व्याप्त हो गया है। जूनियर हाई स्कूल बगहवा का अस्तित्व समाप्त हो चुका है। गांगेपुर, देवारा खास राजा, अचल सिंह और सेमरी गांव में कटान तेज हो गई है। जो घाघरा के पानी बढ़ने से कटान में तेजी आ गई है। सहनुपुर, परसिया, गांगेपुर, हाजीपुर, सोनौरा, इस्माइलपुर, रोशनगंज, हैदराबाद आदि जगहों पर बंधे में रेन कट बन गया है।

लगातार हो रही बारिश से तमसा का जलस्तर बढ़ा।

लगातार हो रही बारिश से तमसा का जलस्तर बढ़ा।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed