फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Water level decreased but harvesting continues

जलस्तर में आई कमी लेकिन कटान जारी

Sat, 21 Aug 2021 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Water level decreased but harvesting continues
सगड़ी तहसील के परसिया में बाढ़ के पानी में डूबा स्कूल। - फोटो : AZAMGARH
लाटघाट। घाघरा नदी का जलस्तर लगातार कम हो रहा है। इसके साथ ही कटान भी बढ़ गई है। इससे तटवर्ती गांवों के निवासी चिंतित हैं। जलस्तर घटने के साथ ही पानी से घिरी बस्तियों में कीचड़ और कूड़े में सड़न होने लगी है। गड्ढों में एकत्रित पानी से दुर्गंध उठ रही है। शुद्ध पेयजल का संकट पैदा हो गया है। इसके बावजूद अभी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांवों में नहीं पहुंच रही है।
विज्ञापन

घाघरा नदी का जलस्तर दो दिन से घटना शुरू हो गया है। नदी का पानी घटने से कटान और तेज हो गई है। सगड़ी तहसील के देवारा खास राजा के बगहवा गांव का अस्तित्व खतरे में है। बगहवा में 10 घरों से टकराकर नदी बह रही है। गांगेपुर रिंग बांध पर भी कटान तेज हो गई है।
विज्ञापन

हरैया विकासखंड के देवारा खास राजा के एक दर्जन बस्तियां जहां पानी निकलने से जमा पानी सड़ रहा है। उससे दुर्गंध आ रही है। वहीं हरैया विकासखंड के सहबदिया परसिया गांव में गड्ढों में भरे पानी से बीमारी फैलने की आशंका पैदा हो गई है। चक्की हाजीपुर कई दिनों से बाढ़ के पानी से घिरा था लेकिन वहां क्लोरिन की गोलियों का भी वितरण नहीं किया गया है। दवा का छिड़काव भी नहीं किया गया, जिससे मच्छर बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में नहीं हैं दवाएं
लाटघाट। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाजीपुर में परसिया, गांगेपुर, सहनूपुर, देवारा खास राजा, साहडीह, सोनौरा, अभ्भन पट्टी आदि गांवों के लोग इलाज कराते हैं लेकिन यहां पर्याप्त दवाएं नहीं हैं। चक्की गांव के पारस, विनोद, मोती, दिग्विजय, राजेश आदि ने बताया कि डाक्टर मिलते ही नहीं हैं। दवा भी नहीं रहती। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया चिकित्सा प्रभारी देवानंद यादव ने बताया कि बाढ़ से घिरे गांवों में में उल्टी, दस्त, खुजली, खांसी, सर्दी, जुखाम, बुखार और त्वचा रोग होने की आशंका रहती है। इसके बचाव के लिए ग्रामीण गंदे पानी में ना जाएं। मछली खाना बंद कर दें। क्लोरिन की गोली डालकर पानी पीएं। महुला-गढ़वल बांध पर लोगों तत्काल इलाज उपलब्ध कराने के लिए 10 बाढ़ चौकियों की स्थापना की गई है। यहां भी डाक्टर नहीं उपलब्ध हैं।
घाघरा का जलस्तर मीटर में
गेज शुक्रवार शनिवार खतरा बिंदु
डिघिया 71.88 70.83 70.40
बदरहुआ 71.57 71.52 71.68
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed