{"_id":"5fc79688136f6613de0f130b","slug":"water-department-employee-commits-suicide-after-being-cut-from-the-train","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: सीएनडीएस के कर्मचारी ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी, इस वजह से उठाया आत्मघाती कदम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: सीएनडीएस के कर्मचारी ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी, इस वजह से उठाया आत्मघाती कदम
Wed, 02 Dec 2020 08:21 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 02 Dec 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर अपने चार पहिया से बुधवार को पहुंचे एक अधेड़ ने छपरा से सूरत जा रही ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के आगे लेटकर अपनी जान दे दी। पास में मिले मोबाइल फोन के नंबरों पर काल कर मृतक की पहचान की गई और परिजनों को सूचना दी गई। आरपीएफ ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर बुधवार को दिन में उस समय हड़कंप मच गया, जब चार पहिया से स्टेशन पर पहुंचा अधेड़ स्टेशन मास्टर आफिस के पास छपरा से सूरत जा रही ताप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन के आगे लेट गया। जिससे कटकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन से कटकर मौत की सूचना पर आरपीएफ तत्काल मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
शव के पास से मिले मोबाइल में सेव नंबरों पर काल कर मृतक की शिनाख्त 52 वर्षीय प्रशांत कुमार पांडेय पुत्र स्व. विनय पांडेय के रुप में की गई। मृतक मूल रुप से लखनऊ जिले के पीजीआई थाना अंतर्गत वृंदावन कालोनी का मूल निवासी था और वर्तमान में शहर कोतवाली के रैदोपुर मुहल्ले में पत्नी व दो बच्चों के साथ रहकर सीएनडीएस में बतौर लिपिक तैनात था।
विज्ञापन
आरपीएफ के एसआई शिवकुमार ने बताया कि शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। घटना के पीछे परिवारिक कलह कारण बताया जा रहा है।