फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Water color training with different modes

Azamgarh News: विभिन्न विधाओं के साथ जल रंग का दिया प्रशिक्षण

Sun, 18 Jun 2023 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Water color training with different modes
श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय में चल रहे चित्रकला कार्यशाला में शनिवार को जल रंग की विभिन्न माध्यमों का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान राज्य ललित कला अकादमी द्वारा ग्रीष्मकालीन चित्रकला कार्यशाला में विभिन्न विधाओं के साथ जल रंग का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

कला प्रशिक्षण शिविर में अरुणाचल प्रदेश के नवोदय विद्यालय से आए कला शिक्षक पप्पू चौधरी द्वारा बच्चों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बच्चों बताया कि किस तरह कंपोजीशन करते हैं, कलर कैसे लगाते हैं। कलर के विभिन्न टोनों का प्रयोग कैसे करते हैं। बच्चों ने इस प्रकार का चित्रण पहली बार देखा। इसके बाद बच्चों ने अलग-अलग थीम पर कलाकृतियां भी बनाई। निर्माण प्रक्रिया में जल रंग का प्रयोग करना बच्चों को सीखाया गया। कार्यक्रम के सहसंयोजक दुष्यंत कुमार कुशवाहा जल रंग के तकनीकी पक्ष पर अपने विचार को प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. राजकुमार पांडेय ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे कलात्मक विधाओं से अवगत नहीं हो पाते हैं। उनके लिए इस तरह के कार्यक्रम से जुड़कर अपनी कला को निखारने का यह सुनहरा अवसर है। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए राज्य ललित कला अकादमी के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यशाला में लक्ष्मी, प्रतिष्ठा, शिवांगी, विनोद, अंशिका, साक्षी, समृद्धि, दिव्यालता, निखिल, आदर्श व नंदलाल आदि विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed