फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Watch towers are empty, policemen are not seen on duty

Azamgarh News: वाॅच टाॅवर खाली, ड्यूटी पर नहीं दिखे पुलिसकर्मी

Fri, 22 Nov 2024 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Watch towers are empty, policemen are not seen on duty
आजमगढ़। शहर की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जगहों पर वाॅच टाॅवर बनाए गए थे। अमर उजाला की पड़ताल में वाॅच टॉवर पर कोई पुलिसकर्मी ड्यूटी करते नहीं मिला।
विज्ञापन

वाॅच टॉवर से क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। प्रमुख चिह्नित स्थानों पर बनाए गए वाॅच टाॅवर में पुलिसकर्मी ड्यूटी देते थे। कुछ महीने तक टाॅवर पर नियमित रूप से पुलिसकर्मी कार्य करते रहें, लेकिन कुछ ही माह बाद वाॅच टाॅवरों में पुलिसकर्मी नजर नहीं आ रहे।
विज्ञापन

जिले में आए दिन छिनतई की घटनाएं होती हैं। घटना को अंजाम देकर उचक्के भागने में सफल हो जाते हैं। यदि वाॅच टाॅवरों पर पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति होती तो उच्चकों को गिरफ्त में लेना आसान हो जाता। करीब दो साल पूर्व जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर वाॅच टाॅवर बनाए गए थे। कई बार ऐसी घटनाएं होती हैं जिससे वाॅच टाॅवर की उपयोगिता महत्वपूर्ण होती है, लेकिन विभागीय स्तर पर इस दिशा में कोई पहल नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमर उजाला की टीम सुबह करीब 11.30 बजे निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा में सरायमीर रोड पर बने वाॅच टाॅवर की पड़ताल की। इस दौरान यहां पर एक भी पुलिसकर्मी तैनात नहीं मिले।

- दोपहर करीब 12 बजे चेकपोस्ट के पास बने वाॅच टाॅवर की पड़ताल की। वाॅच टाॅवर पर एक भी पुलिसकर्मी तैनात नहीं थे।
दोपहर दो बजे अहरौला थाना क्षेत्र के शाहपुर बाजार में बने पुलिस वाॅच टाॅवर को चेक किया तो यहां भी कोई कर्मचारी नहीं मिला।
दोपहर 2.19 बजे पवई थाना क्षेत्र के कलान चौराहा के पास बने वॉच टाॅवर की पड़ताल की। इस दौरान एक भी पुलिसकर्मी वाॅच टाॅवर पर नजर नहीं आया।
त्योहारों के कारण रूटीन प्रभावित हुआ था। जिसके कारण वाॅच टाॅवर पर ड्यूटी नहीं लगाई जा रही थी। अब सामान्य हो गया है। पूर्व की तरह अब वाॅच टाॅवर पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। - शैलेंद्र लाल, एसपी सिटी आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed