{"_id":"69f4fe8ba1aee2962900f130","slug":"warning-of-strict-action-against-those-submitting-fake-reports-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-149487-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: फर्जी रिपोर्ट प्रस्तुत करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: फर्जी रिपोर्ट प्रस्तुत करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन
मेंहनगर। नवागत तहसीलदार विवेकानंद दुबे ने बृहस्पतिवार की शाम तहसील सभागार में राजस्व निरीक्षकों एवं लेखपालों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि आईजीआ एस पोर्टल तथा तहसील दिवस से संबंधित लंबित मामलों का निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने सभी प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटाने को कहा।
उन्होंने राजस्व कार्यों में शिथिलता पर नाराजगी जताते हुए स्पष्ट किया कि लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पैमाइश, वरासत, दाखिल-खारिज सहित अन्य राजस्व मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लेखपालों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर जनसमस्याएं सुनने तथा मौके पर ही समाधान करने का निर्देश दिया।
साथ ही फर्जी रिपोर्ट प्रस्तुत करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। कहा कि शासन की मंशा है कि आम जनता को अनावश्यक रूप से तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें। सभी कर्मचारी जनता के साथ शालीन व विनम्र व्यवहार रखें और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें। बैठक में तहसील के सभी राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल उपस्थित रहे।