फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Warning of action regarding lagging schemes on CM Dashboard

Azamgarh News: सीएम डैशबोर्ड में पिछड़ी योजनाओं पर कार्रवाई की चेतावनी

Sat, 26 Sep 2026 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Warning of action regarding lagging schemes on CM Dashboard
सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग और ग्रेडिंग में पिछड़ रही योजनाओं पर मंडलायुक्त विवेक ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। मंडलायुक्त सभागार में समीक्षा बैठक में उन्होंने लक्ष्य के सापेक्ष तेजी से काम कराने और पात्र लाभार्थियों को समय से योजनाओं का लाभ दिलाने को कहा।
विज्ञापन

लापरवाही मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी। बिना सूचना बैठक से गायब अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया। जननी सुरक्षा योजना में संस्थागत प्रसव बढ़ाने, शत-प्रतिशत पात्रों की फैमिली आईडी बनाने और आईसीडीएस के निजी भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को सरकारी भवनों में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को एसएनसीयू में बेड बढ़ाने और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में पंजीकरण बढ़ाने को कहा। मऊ और बलिया में जल जीवन मिशन की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों जिलों के बीएसए और बीईओ को विद्यालयों का नियमित निरीक्षण कर एमडीएम की मात्रा-गुणवत्ता, उपस्थिति और साफ-सफाई की जांच के निर्देश दिए। श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ अधिकाधिक पात्र श्रमिकों तक पहुंचाने तथा राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में बलिया की कम प्रगति पर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कराने को कहा।
------------
बिजली और पीएम किसान की पेंडेंसी खत्म करें
खराब ट्रांसफॉर्मरों की शिकायतें तुरंत निस्तारित करने, बार-बार खराब होने वाले ट्रांसफॉर्मरों की तकनीकी जांच और क्षमता वृद्धि के निर्देश दिए। पीएम किसान की लंबित पत्रावलियां निस्तारित कर पेंडेंसी खत्म करने को कहा। आवास योजनाओं में पात्र आवेदन निरस्त होने पर पुन: सत्यापन कराने और स्वीकृति के नाम पर वसूली की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
--------------
गोशालाओं की लापरवाही पर मऊ सीवीओ से स्पष्टीकरण
गोशालाओं में हरा चारा, भूसा और अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तथा शत-प्रतिशत पशुओं की ईयर टैगिंग कराने के निर्देश दिए। पूर्व निर्देशों के बावजूद ट्रेंच बनाकर वृक्षारोपण में लापरवाही और ईयर टैगिंग अधूरी मिलने पर मऊ के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गोवंश का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने को कहा।

------------
अवैध अस्पतालों पर चलेगा अभियान
तीनों जिलों के सीएमओ को अवैध चिकित्सकों, अस्पतालों और क्लीनिकों के खिलाफ अभियान चलाकर नियमानुसार कार्रवाई और सील करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एंबुलेंस का रिस्पॉन्स टाइम कम रखने पर भी जोर दिया। छात्रवृत्ति, पेंशन, बिजली, बागवानी, कृषि, सड़क, आवास, मनरेगा समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने नियमित स्थलीय सत्यापन और अनुश्रवण के जरिए प्रगति सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed