फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Warm days, chilly nights an 11.2-degree difference in temperature

Azamgarh News: दिन में गर्मी, रात में सिहरन, तापमान में 11.2 डिग्री का अंतर

Sat, 17 Oct 2026 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Warm days, chilly nights an 11.2-degree difference in temperature
मौसम में उतार-चढ़ाव का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। दिन में तापमान बढ़ने से गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि रात होते ही ठंडक बढ़ जा रही है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब 11.2 डिग्री सेल्सियस का अंतर होने से लोगों को दिन और रात में अलग-अलग मौसम का अनुभव हो रहा है। रात में हल्की सिहरन भी महसूस होने लगी है।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने से हाल ही में मौसम में बदलाव आया था। अब विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने के बाद मौसम विभाग ने दिन के तापमान में बढ़ोतरी और रात के तापमान में गिरावट की संभावना जताई है। वर्तमान में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से अधिक और न्यूनतम तापमान करीब 21 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।
विज्ञापन

दिन में तेज धूप के कारण गर्मी महसूस हो रही है, वहीं शाम ढलने के बाद तापमान में कमी आने से मौसम सुहावना होने लगता है। देर रात और सुबह के समय हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। तापमान में इस अंतर के कारण लोगों को सुबह और रात में बाहर निकलते समय मौसम के बदलाव का ध्यान रखना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम के इस बदलाव के साथ ही गर्मी से राहत मिलने के संकेत हैं, लेकिन दिन में तापमान बढ़ने से गर्मी का असर बना रहेगा। आने वाले दिनों में तापमान का उतार-चढ़ाव किस तरह रहता है, यह मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।

--
13 अक्तूबर - 33.0 - 22.5
14 अक्तूबर - 33.0 - 22.1
15 अक्तूबर - 32.8 - 21.6
16 अक्तूबर - 32.2 - 21.0
--वर्जन
उत्तरी पंजाब पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 15-16 अक्तूबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। पूर्वांचल में भी कहीं-कहीं छिटपुट वर्षा दर्ज की गई। अगले 24 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कमजोर पड़ने से मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट के आसार हैं। -अतुल कुमार सिंह, मौसम विज्ञानी, लखनऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed