{"_id":"6743967e389b626bdf09f0c4","slug":"warehouse-empty-of-wheat-seeds-farmers-wandering-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-123772-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: गेहूं बीज से गोदाम खाली, भटक रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: गेहूं बीज से गोदाम खाली, भटक रहे किसान
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में डीएपी की साथ ही सरकारी गोदामों में गेहूं का बीज नहीं है। गोदामों में गेहूं बीज न होने के कारण बोआई के पीक सीजन में किसानों को बाजारों से ऊंचे दामों पर बीज लेकर बोआई करनी पड़ रही है। जिसके कारण उनकी जेब पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। धान की कटाई के बाद गेहूं की बोआई का पीक समय चल रहा है। कृषि विभाग ने 2.36 लाख हेक्टेअर में गेहूं बोआई का लक्ष्य रखा है। किसान रबी फसल की बोआई कर रहे हैं। वहीं, कृषि विभाग किसानों को 22 ब्लॉकों के बीज गोदामों से 50 प्रतिशत सब्सिडी पर गेहूं सहित अन्य बीज उपलब्ध कराता है। इस पीक समय में किसी भी ब्लॉक के गोदामों पर गेहूं का बीज नहीं है। बीज के लिए किसान सरकारी गोदामों का चक्कर लगा रहे हैं। बीज नहीं मिलने के कारण उनको बाजारों से ऊंचे दामों पर खरीद कर बोआई कर रहे हैं। अक्तूबर में 13 हजार क्विंटल गेहूं का बीज किसानों को बांटने के लिए मिला था। सभी गोदामों से बीज खत्म हो गया है। हालांकि कृषि विभाग द्वारा फिर छह हजार क्विंटल गेहूं बीज की मांग का प्रस्ताव भेजा था। लेकिन विभाग की माने तो 1000 क्विंटल ही बीज मिल पाया है।
अहरौला: बीज गोदाम पर 400 क्विंटल गेहूं का बीज अक्तूबर में मिला था। कृषि रक्षा इकाई के प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि 20 दिनों से गोदाम में बीज नहीं है। अब आने की संभावना भी नहीं लग रही है।
अतरौलिया: सरकारी गोदाम पर 770 क्विंटल बीज आया था। जिसे किसानों में बांटा गया। गोदाम इंचार्ज धीरज मौर्या ने बताया कि डिमांड भेजा गया है। दो, चार दिन में बीज आ जाएगा।
विज्ञापन
00
खाद- बीज के लिए परेशान हो रहे किसान
सगड़ी। क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लॉक में एक दर्जन से अधिक समितियां हैं। साधन सहकारी समिति भंदाव, जीयनपुर, सराय सागर मालटारी, अजमतगढ, मुहम्मदपुर, दाऊदपुर, नरहन, पारनकुंडा, भुवना, अमुवारी, हरसिंहपुर, कांखभार आदि में उर्वरक नहीं है। उर्वरक न होने से समितियों पर ताला लटक रहा है। यही हाल कृषि रक्षा इकाई अजमतगढ़ का है। गोदाम से गेहूं का बीज नदारद है। खाद और बीज के लिए किसान दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन उनको खाद और बीज नसीब नहीं हो रहा है। बाजार से ऊंचे दाम पर खरीद रहे जिसके क्वालिटी की भी कोई गारंटी नहीं है। कृषि रक्षा इकाई अजमतगढ़ के प्रभारी राजेश खरवार ने बताया कि बीज के लिए डिमांड भेजी गई है। आश्वासन मिला है देखिए कब तक बीज आता है। संवाद
00
रायशुमारी
फोटो संख्या- 06 हर बार बोआई के समय किसानों को खाद- बीज नहीं मिल पाता। जिसके कारण किसानों को बाजारों से ऊंचे दामों पर खरीदना पड़ रहा है। बाजार के खाद, बीज की क्वालिटी भी सही नहीं होती।
- किसान राम सहाय
00
फोटो संख्या- 07 सरकारी गोदामों से सब्सिडी पर गेहूं बीज मिलने से किसानों को काफी राहत होती है। लेकिन मांग के अनुसार बीज न आने से किसान परेशान हैं। बीज कब आएगा यह कोई बता नहीं रहा है।
- किसान दिनेश पांडेय
00
पहले 13 हजार क्विंटल गेहूं बीज आया था। जिसको सब्सिडी पर किसानों को दिया गया। छह हजार क्विंटल गेहूं बीज की और मांग की गई है। एक हजार क्विंटल बीज मिला है। इसे बांटने के लिए गोदामों पर भेजा जा रहा है। और बीज भी धीरे धीरे आ रहा है।
- डॉ. गगनदीप सिंह, जिला कृषि अधिकारी।