फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ward boys and sanitation workers removed from duty, demonstrated

ड्यूटी से हटाए गए वार्ड ब्वाय व सफाई कर्मियों, किया प्रदर्शन

Thu, 03 Jun 2021 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Ward boys and sanitation workers removed from duty, demonstrated
एक तरफ जहां कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया जा रहा है तो वहीं राजकीय मेडिकल कालेज के कोरोना योद्धाओं को सम्मान देने के बजाए बिना पारिश्रमिक का भुगतान किए हटाए जाने से नाराज वार्ड ब्वाय व सफाईकर्मियों ने बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन किया। सेवा प्रदाता कंपनी द्वारा मेडिकल कालेज में वार्ड ब्वाय व सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है। कोरोना काल के दौरान इन कर्मियों ने अपनी सेवा दी। वहीं सेवा प्रदाता कंपनी अब बदल गई है, जिसके बाद कोरोना काल में सेवा देने वाले 125 कर्मियों को हटाने की कवायद में नई कंपनी जुटी है। उनके स्थान पर दूसरो को रखे जाने की योजना है। 35 कर्मियों को हटा भी दिया गया है। जिससे आक्रोशित कर्मियों ने बृहस्पतिवार को मेडिकल कालेज परिसर में प्रदर्शन किया और कर्मियों का आरोप है कि सेवा प्रदाता कंपनी लायल टेक द्वारा बीते 27 अप्रैल को वार्ड ब्वाय व सफाईकर्मियों सहित कुल 125 लोगों की नियुक्तिकी गई है। पूर्व की कंपनी के माध्यमसे काम करने वालों को हटायाजा रहा है। कंपनी केएरिया मैनेजर बीके शुक्ला का कहना है कि मात्र 45 पद ही रिक्त है। वहीं कोरोना काल के दौरान ड्यूटी लेने के बाद कर्मियों का वैक्सीनेशन भी नहीं कराया गया और 35 दिनों का पारिश्रमिक का भी भुगतान नहीं हुआ है। कर्मियों का आरोप है कि प्राचार्य से इस बाबत बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कुछ भी सुनने से इंकार कर दिया। प्रदर्शन करने वालों में देवेश चंद्र मिश्रा, उर्मिला, जितेंद्र यादव, कमला देवी, सुमित्रा, उषा, लालसा देवी, दीपक यादव, सुनील गौड़ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed