Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Pilgrims thronged the Urs, offered prayers for peace and tranquility by offering chadar.

Azamgarh News: उर्स में उमड़े जायरीन, चादरपोशी कर मांगी अमन-चैन की दुआ

Thu, 12 Nov 2026 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Pilgrims thronged the Urs, offered prayers for peace and tranquility by offering chadar.
हा​​फिज मिल्लत अब्दुल अजीज मोहद्दिस मुरादाबादी के उर्स पाक निकाले गए चादर जुलूस में शामिल लोग।
अल्लामा शाह अब्दुल अजीज मोहद्दिस मुरादाबादी उर्फ हाफिज मिल्लत के 52वें दो दिवसीय उर्स पाक के पहले दिन बुधवार को जायरीनों का हुजूम उमड़ पड़ा। सुबह से ही मजार पर चादरपोशी और गुलपोशी का सिलसिला शुरू हो गया। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे अकीदतमंदों ने फातिहा पढ़कर अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।
विज्ञापन

उर्स का आगाज सुबह फज्र की नमाज के बाद मोहल्ला पुरानी बस्ती स्थित हाफिज मिल्लत के आवास पर कुरानख्वानी से हुआ। दोपहर में जोहर की नमाज के बाद आवास से चादर जुलूस निकाला गया। इसमें विभिन्न अंजुमनों ने शिरकत की और मनकबत पेश की।
विज्ञापन

जुलूस मजार पर पहुंचा, जहां अकीदतमंदों ने चादरपोशी और गुलपोशी की। देर रात आयोजित इजलास-ए-आम में वक्ताओं ने हाफिज मिल्लत के धार्मिक, शैक्षिक और सामाजिक योगदान पर रोशनी डाली। उन्होंने बताया कि हाफिज मिल्लत ने मुबारकपुर में अल जामियातुल अशरफिया अरबी यूनिवर्सिटी की स्थापना कर धार्मिक शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 1976 में उनके इंतकाल के बाद उन्हें संस्थान परिसर में ही सुपुर्द-ए-खाक किया गया। तभी से हर वर्ष उनकी मजार पर उर्स का आयोजन होता है। उर्स में सभी समुदायों के लोग अकीदत के साथ शामिल होते हैं। इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी पहुंचकर चादरपोशी की और श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed