Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   34 officers were absent from election training, CDO expressed displeasure

Azamgarh News: निर्वाचन प्रशिक्षण में 34 अधिकारी रहे अनुपस्थित, सीडीओ ने जताई नाराजगी

Thu, 12 Nov 2026 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
34 officers were absent from election training, CDO expressed displeasure
हरिऔध कला केंद्र में विस निर्वाचन-2027 की तैया​रियों को लेकर प्र​शिक्षण में मौजूद लोग। स्रोत-सू
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर बुधवार को हरिऔध कला केंद्र में आयोजित जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों के प्रशिक्षण में पांच जोनल मजिस्ट्रेट और 29 सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित कुल 34 अधिकारी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमलकिशोर देशभूषण ने नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन संबंधी दायित्वों के निर्वहन में किसी भी तरह की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों, मतदान केंद्रों के निरीक्षण और निर्वाचन संबंधी जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने में जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की भूमिका महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी अधिकारी आवंटित क्षेत्रों का भौतिक भ्रमण कर मतदान केंद्रों की स्थिति, मूलभूत सुविधाओं, पहुंच मार्ग और संवेदनशीलता का निरीक्षण करें। निर्वाचन से संबंधित सूचनाओं का समय से संकलन और प्रेषण सुनिश्चित करें।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी समस्या या संवेदनशील स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने को कहा।
अपर पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान, कानून-व्यवस्था तथा पुलिस के साथ समन्वय की जानकारी दी। जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह ने निर्वाचन संबंधी प्रशासनिक व्यवस्थाओं के प्रभावी संचालन के लिए विभागों के बीच बेहतर तालमेल पर जोर दिया।

प्रशिक्षण में अनुपस्थित अधिकारियों को लेकर सीडीओ ने निर्धारित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने की हिदायत दी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी जिम्मेदारियों के प्रति गंभीरता, सतर्कता और जवाबदेही के साथ काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed