फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Wanted accused arrested, accomplice absconded, two animals recovered

Azamgarh News: वांछित आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार, दो पशु बरामद

Sun, 20 Jul 2025 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Wanted accused arrested, accomplice absconded, two animals recovered
आजमगढ़। मेंहनगर थाने की पुलिस ने गोकशी के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है साथ ही दो प्रतिबंधित पशुओं को बरामद किया। मेंहनगर थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि उसका एक साथी मौके से भाग गया। आरोपी के पास से एक मैजिक वाहन भी बरामद किया गया है। बताया कि ग्राम चन्द्रभानपुर भदसारी मोड़ पर एक गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया लेकिन चालक ने भागने की कोशिश की। तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे फंस गया। पुलिस ने एक युवक अमित कुमार निवासी चंद्रभानपुर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी वसीम उर्फ करिया निवासी गौरा भाग गया। पूछताछ में अमित ने बताया कि उसका साथी वसीम उसे छुट्टा जानवर पकड़कर कोइलारी ले जाने के लिए कहा था। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि अमित के खिलाफ पहले से ही मारपीट व धमकी से संबंधित मामला दर्ज है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed